अगस्त 7, 2026

मस्तूरी पुलिस होगी और सख्त कानून व्यवस्था होगी मजबूत एक्शन मोड में नए थाना प्रभारी सलीमखाखा

0
IMG-20260806-WA0170

विमल कांत 7389310970

Hindtimes news 24×7 मस्तूरी। मस्तूरी थाना में नवपदस्थ थाना प्रभारी सलीम खाखा ने मंगलवार को विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने, पुलिसिंग व्यवस्था को सक्रिय करने तथा अवैध गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई के संकेत दिए हैं।नवागत थाना प्रभारी सलीम खाखा ने कहा कि मस्तूरी क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री, अवैध कबाड़ी संचालन और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। ऐसे कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।उन्होंने बताया कि थाना क्षेत्र में रात्रि गश्त, पेट्रोलिंग और पुलिस की नियमित मौजूदगी बढ़ाई जाएगी, ताकि चोरी, लूट और अन्य आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके। साथ ही बाजार क्षेत्र, प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।यातायात व्यवस्था को लेकर भी थाना प्रभारी ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि बिना हेलमेट वाहन चलाना, शराब पीकर वाहन चलाना, तेज रफ्तार और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर विशेष अभियान चलाया जाएगा। लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित वाहन संचालन की अपील की गई है।पदभार ग्रहण के दौरान थाना स्टाफ एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। नए थाना प्रभारी की नियुक्ति के बाद क्षेत्रवासियों में कानून व्यवस्था में सुधार और पुलिस की सक्रियता बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *