ग्राम मटिया में जय मां महामाया क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ
विमल कांत की रिपोर्ट
Hindtimesमस्तूरी। ग्राम मटिया में जय मां महामाया समिति के तत्वावधान में आयोजित जय मां महामाया क्रिकेट प्रतियोगिता का उत्साहपूर्ण माहौल में शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में अरविंद लहरिया एवं जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे शामिल हुए।
इस अवसर पर जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे ने अपने उद्बोधन में कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण, अनुशासन और शारीरिक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। ग्रामीण अंचलों में इस तरह की प्रतियोगिताओं के आयोजन से स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।

उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल को खेल भावना के साथ खेलें और हार-जीत से सीख लेकर आगे बढ़ें। उन्होंने आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच ग्राम विद्याडीह एवं किरारी की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें किरारी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।कार्यक्रम में उपसरपंच घनश्याम प्रजापति, रामकुमार यादव, राधेश्याम चंदेल, मोहित चेलके, महेंद्र सिंह चेलके, पंचराम सोनी, रोहित खूंटे, शुभम, बंटी, अमरनाथ, वीरेंद्र प्रजापति एवं राज सिंह चंदेल सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
आयोजन को सफल बनाने में जय मां महामाया समिति, आयोजन समिति के सदस्यों एवं खिलाड़ियों की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। प्रतियोगिता को लेकर ग्रामीणों एवं खेलप्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

