उपमुख्यमंत्री अरुण साव से भाजपा पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात दीपावली की दी शुभकामनाएं
विमल कांत की रिपोर्ट
Hindtimes news24x7 बिलासपुर। दीपोत्सव एवं दीपावली के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव से भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नेहरू चौक स्थित उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। इस दौरान सभी ने उपमुख्यमंत्री श्री साव को दीपोत्सव की हार्दिक बधाई एवं दीपावली की मंगलमयी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।इस आत्मीय मुलाकात के दौरान दीपावली पर्व की खुशियां साझा करते हुए सभी ने प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं जनकल्याण की कामना की। सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई इस भेंट ने आपसी आत्मीयता और संगठनात्मक संबंधों को और मजबूत करने का संदेश दिया।इस अवसर पर भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल, जिला महामंत्री एस. कुमार मनहर, मल्हार मंडल महामंत्री राजकुमार वर्मा, जिला सोशल मीडिया प्रभारी प्रकाश कुर्रे, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल मल्हार के उपाध्यक्ष विमल कांत, मंडल मीडिया सह प्रभारी दिव्यराज पुरेना एवं युवा मोर्चा कार्यसमिति सदस्य हरिओम श्रीवास सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

