सितम्बर 28, 2026

तेज आवाज में डीजे बजाना पड़ा महंगा मल्हार चौकी पुलिस ने वाहन समेत डीजे उपकरण किए जब्त

0
1002862692

विमल कांत की रिपोर्ट

Hindtimes news मस्तूरी। मल्हार चौकी अंतर्गत मल्हार बस्ती क्षेत्र में तेज आवाज में डीजे बजाने की शिकायत/सूचना पर पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान माजदा वाहन क्रमांक CG 10 BS 643 में डीजे लगाकर तेज आवाज में डीजे बजाते पाए जाने पर चालक सुनील कुमार यादव पिता हीरालाल यादव, निवासी मेन रोड मल्हार के विरुद्ध कार्रवाई की गई।पुलिस द्वारा मौके से एक माजदा वाहन, 03 एम्प्लीफायर, जनरेटर एवं अन्य डीजे उपकरण जप्त किए गए। आरोपी के विरुद्ध कोलाहल नियंत्रण अधिनियम की धारा 4, 5 एवं 15 के तहत कार्रवाई की गई।उक्त कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देश पर मल्हार चौकी पुलिस द्वारा की गई।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हो सकता है आप चूक गए हों