नवम्बर 15, 2026

सेंट पॉल कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल में बाल दिवस पर बाल मेले का आयोजन जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे ने फीता काटकर किया बाल मेले का किया शुभारंभ

0
1003172644

विमल कांत की रिपोर्ट 7389310970

Hindtimes news24x7 मस्तूरी । सेंट पॉल कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल में बाल दिवस के अवसर पर भव्य बाल मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जनपद सदस्य ज्वाला प्रसाद बंजारे ने फीता काटकर किया।

बाल मेले में नन्हे बच्चों से लेकर कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने समोसा, चाट, गोलगप्पे, इडली, चाउमीन, पकौड़े एवं विभिन्न प्रकार की मिठाइयों के स्टॉल लगाए। मुख्य अतिथि ज्वाला बंजारे ने सभी स्टॉलों का अवलोकन कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर ज्वाला बंजारे ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। ऐसे आयोजन बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को निखारने, आत्मविश्वास बढ़ाने और आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा देते हैं। पढ़ाई के साथ इस तरह की गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य रामगुलाप राय, संजीव कांत, धनपत कांत, धर्मेंद्र जांगड़े एवं आनंद यादव सहित शिक्षकगण और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हो सकता है आप चूक गए हों