नवम्बर 12, 2026

धान खरीदी से पहले किसानों पर संकट गिरदावली की गड़बड़ी से धान बिक्री अटकी दामोदर कांत ने सौंपा ज्ञापन

0
IMG-20261112-WA0310

विमल कांत की रिपोर्ट

Hindtimes news24x7 मस्तूरी। छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू होने जा रही है, लेकिन खरीदी से पहले ही किसानों को राजस्व विभाग की ऑनलाइन प्रविष्टियों और पंजीयन संबंधी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है।

कहीं एग्रीस्टैक पंजीयन में परेशानी आ रही है तो कहीं गिरदावली में धान की फसल के स्थान पर दूसरी फसल दर्ज होने से किसानों के सामने धान बेचने का संकट खड़ा हो गया है।किसानों की इन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत ने 12 नवंबर 2026 को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मस्तूरी के नाम ज्ञापन सौंपकर शीघ्र निराकरण की मांग की है।ज्ञापन में बताया गया है कि धान खरीदी के मद्देनजर किसानों का एग्रीस्टैक अप्रूवल, नवीन धान पंजीयन, संशोधन एवं अन्य फसल दर्ज करने की प्रक्रिया के दौरान गिरदावली में कई तरह की त्रुटियां सामने आ रही हैं। कई किसानों की वास्तविक धान की फसल के स्थान पर अन्य फसल दर्ज हो गई है। इसके कारण किसानों को धान बिक्री के समय भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
दामोदर कांत ने बताया कि अपनी समस्या के समाधान के लिए किसानों को तहसील कार्यालय और खरीदी समितियों के बार-बार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इससे उनका समय और आर्थिक नुकसान हो रहा है, बावजूद इसके समस्याओं का समय पर समाधान नहीं हो पा रहा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *