नवम्बर 10, 2026

जलसो में धार्मिक आस्था और उत्साह के साथ संपन्न हुआ मां लक्ष्मी मूर्ति स्थापना समारोह

0
IMG-20261110-WA0193

विमल कांत की रिपोर्ट 7389310970

Hindtimes news24x7 मस्तूरी। ग्राम जलसों में युवा विंग क्लब के तत्वावधान में मां लक्ष्मी मूर्ति स्थापना कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक दिलीप लहरिया शामिल हुए, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां लक्ष्मी की प्रतिमा के समक्ष विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती के साथ किया गया। इसके पश्चात अतिथियों का स्वागत किया गया

विधायक दिलीप लहरिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज में आपसी भाईचारा प्रेम और सद्भाव बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज को जोड़ने और आपसी एकता को मजबूत करने का माध्यम बनते हैं वहीं जनपद सदस्य ज्वाला बंजारे ने कहा कि मूर्ति स्थापना केवल ईंट-पत्थर से निर्मित संरचना नहीं होती, बल्कि इसके पीछे धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता भाईचारे और अखंडता की भावना जुड़ी होती है। ऐसे आयोजन हमारी संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रखने के साथ ही समाज को एक सूत्र में बांधने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम में जनपद सदस्य महेश्वर कुर्रे, ग्राम पंचायत सरपंच सुनील मरकाम, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भोलाराम साहू, गोबरी सरपंच दीपक बंजारे, वरिष्ठ नागरिक दुलार साय, पंच शिवकुमारी यादव सहित ग्राम के गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन युवा विंग क्लब के सदस्यों के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *