नवम्बर 10, 2026

अनुशासन और राष्ट्रभक्ति के संदेश के साथ पचपेड़ी में निकला संघ का पथ संचलन

0
IMG-20261110-WA0252

विमल कांत की रिपोर्ट

विजयादशमी उत्सव में मुख्य वक्ता कामता वर्मा ने स्वयंसेवकों को राष्ट्र एवं समाज के प्रति कर्तव्यों का कराया बोध

Hindtimes news24x7 पचपेड़ी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में 10 नवंबर 2026 को संत गुरु घासीदास महाविद्यालय ग्राउंड पचपेड़ी में विजयादशमी उत्सव एवं पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन उत्साह और गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में  कामता वर्मा उपस्थित रहे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता कामता वर्मा ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उद्देश्यों, संगठन की विचारधारा, अनुशासन, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक समरसता के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि समाज और राष्ट्र के उत्थान के लिए प्रत्येक स्वयंसेवक को अपने दायित्वों का निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करना चाहिए। साथ ही सामाजिक एकता और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत बनाने का आह्वान किया।उद्बोधन के पश्चात संत गुरु घासीदास महाविद्यालय परिसर से स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में अनुशासित पथ संचलन प्रारंभ किया। संचलन नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पचपेड़ी थाना तक पहुंचा। इस दौरान स्वयंसेवकों ने कदम से कदम मिलाकर अनुशासन, एकजुटता और संगठनात्मक भावना का परिचय दिया। नगर के विभिन्न मार्गों पर पथ संचलन आकर्षण का केंद्र रहा। इस अवसर पर मंडल कार्यवाह विजय पटेल (सुकुलकारी), जिला कार्यवाह रोहित भैना, डॉ. बसंत अंचल (क्रीड़ा अधिकारी), रंजीत सिंह ठाकुर, लोकनाथ बंजारे,पूरन सिंह ठाकुर, रमेश सूर्यकांत, रितेश साहू, दीपक यादव, उत्कर्ष शर्मा, अमृत, लक्ष्मण नायक,मंडल पालक सुकुलकारी नरेंद्र नायक, भूषण मधुकर सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रभक्ति, सामाजिक समरसता और संगठन के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *