नवम्बर 13, 2026

जयरामनगर रेल्वे ब्रिज की सुस्त रफ्तार कब खत्म होगा इंतजार,अधूरे ब्रिज से रोज जाम दामोदर कांत ने DRM को लिखा पत्र

0
IMG-20261113-WA0400

विमल कांत की रिपोर्ट

Hindtimes news24x7 मस्तूरी/क्षेत्र में जयरामनगर रेल्वे ब्रिज का निर्माण कार्य कछुए की चाल से चल रहा है। निर्माण शुरू हुए एक दशक से भी अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अब तक ब्रिज का काम पूरा नहीं हो सका है। इसके चलते क्षेत्र के लोगों को रोजाना आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे गंभीर स्थिति रेलवे फाटक बंद रहने के दौरान निर्मित होती है, जब सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। कई बार एंबुलेंस और स्कूली बसें भी घंटों जाम में फंसी रहती हैं। इस गंभीर समस्या को लेकर जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत ने रेलवे के DRM को पत्र लिखकर जयरामनगर रेल्वे ब्रिज का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने की मांग की है। उन्होंने पत्र के माध्यम से रेलवे अधिकारियों का ध्यान क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही परेशानी की ओर आकर्षित कराया है।बताया जा रहा है कि रेलवे फाटक बंद होने के कारण रोजाना आम नागरिकों, विद्यार्थियों,कर्मचारियों और मरीजों को आवागमन में दिक्कत होती है। विशेषकर आपातकालीन स्थिति में एंबुलेंस के फंसने से मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में परेशानी होसकता है। वहीं स्कूली बसों के जाम में फंसने से बच्चों को भी असुविधा उठानी पड़ती है।एक दशक से अधिक समय बीत जाने के बावजूद ब्रिज का निर्माण अधूरा रहना क्षेत्रवासियों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। लोगों को उम्मीद थी कि ब्रिज तैयार होने के बाद रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से राहत मिलेगी, लेकिन निर्माण में लगातार हो रही देरी के कारण उनकी परेशानी कम होने के बजाय बनी हुई है।जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की जाए तथा संबंधित विभाग और निर्माण एजेंसी को आवश्यक निर्देश देकर अधूरे कार्य को जल्द से जल्द पूरा कराया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को जाम की समस्या से स्थायी राहत मिल सके।
अब देखना होगा कि रेलवे प्रशासन इस गंभीर समस्या पर कब तक संज्ञान लेता है और जयरामनगर रेल्वे ब्रिज का निर्माण कब पूरा होता है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हो सकता है आप चूक गए हों