अगस्त 9, 2026

नवाचारी किसान जदुनंदन वर्मा को मुख्यमंत्री के हाथों मिला सम्मान

0

विमल कांत की रिपोर्ट नईदुनिया के रजत जयंती समारोह में प्रदेश के चुनिंदा नवाचारी किसानों…

1002520493

विमल कांत की रिपोर्ट

नईदुनिया के रजत जयंती समारोह में प्रदेश के चुनिंदा नवाचारी किसानों का हुआ सम्मान।

Hindtimes news बिलासपुर मल्हार के क्षेत्र में नवाचार और उल्लेखनीय कार्य के लिए बिलासपुर संभाग के 10 नवाचारी किसानों में नगर पंचायत मल्हार निवासी जदुनंदन वर्मा का चयन हुआ। रायपुर में आयोजित नईदुनिया के रजत जयंती समारोह में प्रदेश के करीब 14 नवाचारी किसानों को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के हाथों सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने के बाद जदुनंदन वर्मा के निज निवास मल्हार में खुशी का माहौल है। रायपुर के जीई रोड स्थित होटल कोर्टयार्ड बाय मैरियट में नईदुनिया के रजत जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेशभर से चयनित नवाचारी किसानों को आमंत्रित कर उनके कृषि क्षेत्र में किए जा रहे नवाचार और योगदान के लिए सम्मानित किया गया। यदुनंदन वर्मा ने बताया कि बिलासपुर संभाग के 9 जिलों से चयनित 10 नवाचारी किसानों में उनका नाम भी शामिल किया गया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने अपने चयन और सम्मान का श्रेय कृषि विभाग, कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन, शुभचिंतकों के आशीर्वाद और अपने सद्गुरुदेव की कृपा को दिया।वर्मा ने कहा कि उन्हें इस योग्य समझकर सम्मान के लिए चयनित करने के लिए आयोजन समिति और नईदुनिया के समस्त पत्रकार बंधुओं के प्रति वे हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें कृषि क्षेत्र में और बेहतर कार्य करने तथा नए प्रयोगों के लिए प्रेरित करेगा। मुख्यमंत्री के हाथों सम्मान प्राप्त कर मल्हार लौटे यदुनंदन वर्मा के परिवार, परिचितों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि क्षेत्र के किसान का प्रदेश स्तर पर सम्मानित होना मल्हार और पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *