जन्मदिन पर रोशन पांडे ने लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
Vimal kant
Hindtimes news 24×7 मस्तूरी । नगर पंचायत मल्हार निवासी रोशन पांडे ने अपने जन्मदिन के अवसर पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने जन्मदिन को खास अंदाज में मनाते हुए पौधा लगाया और उसकी देखभाल करने का संकल्प लिया। रोशन पांडे ने कहा कि जन्मदिन केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि समाज और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का भी दिन है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन के महत्वपूर्ण अवसरों पर पौधरोपण करना चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण तैयार किया जा सके। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण की अपील की। रोशन पांडे के जन्मदिन के अवसर पर मल्हार सहित आसपास के क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से शुभकामनाएं दीं। लोगों ने फेसबुक, व्हाट्सएप एवं अन्य ऑनलाइन माध्यमों से उनके स्वस्थ, सुखी और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए जन्मदिन की बधाई दी।

