सावन के पहले सोमवार पर सरपंच प्रतिमा तमेश सिंह ने किया जलाभिषेक
विमल कांत की रिपोर्ट 7389310970
Hindtimes news मस्तूरी। सावन माह के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत किरारी की सरपंच प्रतिमा तमेश सिंह ने करारी मस्तूरी स्थित प्रसिद्ध भूफोड़ लटेश्वर नाथ शिव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का विधिवत जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और नागरिकों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।सरपंच प्रतिमा तमेश सिंह ने कहा कि सावन का महीना भगवान भोलेनाथ की आराधना का विशेष समय होता है। उन्होंने क्षेत्र में अच्छी बारिश, किसानों की समृद्धि और गांव में शांति एवं विकास के लिए भगवान शिव से प्रार्थना की।मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और “हर हर महादेव” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा। पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण भी किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन एवं शिवभक्त मौजूद रहे।


