अक्टूबर 31, 2026

पत्रकारिता की आड़ में वसूली का आरोप, बिलासपुर प्रेस क्लब ने प्रशासन से मांगी सख्ती फर्जी पत्रकारों की पहचान और कार्रवाई के लिए कलेक्टर,एसएसपी व आईजी को सौंपा ज्ञापन, पत्रकारिता के लिए तय हों मानक

0
IMG-20261031-WA0591

विमल कांत की रिपोर्ट

Hindtimes news24x7 बिलासपुर। पत्रकारिता की आड़ में कथित अवैध वसूली और पहचान के दुरुपयोग का मामला सामने आने के बाद बिलासपुर प्रेस क्लब ने इसके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रेस क्लब अध्यक्ष अजीत मिश्रा के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने कलेक्टर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और पुलिस महानिरीक्षक को ज्ञापन सौंपकर ऐसे मामलों पर प्रभावी रोक लगाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

प्रेस क्लब का आरोप है कि सोशल मीडिया पर ब्लॉगिंग करने वाले कुछ लोग स्वयं को पत्रकार बताकर सरकारी कार्यालयों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में पहुंच रहे हैं। इतना ही नहीं, विज्ञापन के नाम पर कथित तौर पर दबाव बनाकर अवैध वसूली किए जाने की शिकायतें भी मिल रही हैं। इससे पत्रकारिता की विश्वसनीयता और वास्तविक पत्रकारों की छवि प्रभावित हो रही है।ज्ञापन में पत्रकारों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए कुछ मानक निर्धारित करने का प्रस्ताव रखा गया है। इसमें पत्रकारिता के क्षेत्र में न्यूनतम पांच वर्ष का अनुभव, संबंधित समाचार संस्थान का अनुभव प्रमाण पत्र, जनसंपर्क विभाग में पंजीयन तथा प्रेस क्लब की सदस्यता जैसे बिंदु शामिल हैं।प्रेस क्लब अध्यक्ष अजीत मिश्रा ने कहा कि सोशल मीडिया पर सक्रिय ब्लॉगर्स और पेशेवर पत्रकारों के बीच स्पष्ट पहचान होना जरूरी है। पत्रकारिता की आड़ में कथित अवैध वसूली करने वालों पर अंकुश लगना चाहिए। इसी उद्देश्य से प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने और उचित कार्रवाई की मांग की गई है।अब निगाहें प्रशासन पर प्रेस क्लब की इस पहल के बाद पत्रकारिता के नाम पर पहचान का कथित दुरुपयोग करने वालों पर कार्रवाई और पत्रकारों की पहचान के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने का मुद्दा चर्चा में आ गया है। हालांकि, अब देखना होगा कि प्रशासन इस मांग पर क्या कदम उठाता है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हो सकता है आप चूक गए हों