प्राणघातक हमला कर फरार हुये आरोपी 24 घण्टे में सीपत पुलिस की गिरफ्त में

विमल कांत की रिपोर्ट

Hindtimes news सीपत थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम धनिया में आरोपी इंद्रपाल भारद्वाज पिता स्व. गंगाराम भारद्वाज के द्वारा मामूली विवाद पर संतराम केंवट के पेट में कपड़ा काटने वाली कैंची से जानलेवा हमला कर फरार हो गया। रिपोर्ट पर थाना सीपत  पुलिस द्वारा तत्काल सरगर्मी से आरोपी की तलाश प्रारंभ की गई। इस बीच पुलिस को सूत्रों से आरोपी के ग्राम सलखन, थाना शिवरीनारायण, जिला जांजगीर-चांपा में छिपे होने की जानकारी मिली। पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर  रजनेश सिंह द्वारा सूझबूझ से कार्यवाही कर आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश पर अति.पुलिस अधीक्षक श्रीमती अर्चना झा एवं उप पुलिस अधीक्षक उदयन बेहार द्वारा विशेष टीम गठित कर तत्काल कार्यवाही करते हुये घेराबंदी कर आरोपी को ग्राम सलखन में गिरफ्तार किया गया। पकड़े गये आरोपी ने  आम की लकड़ी के 120 रू. के विवाद पर कैंची से प्राणघातक हमला कर फरार होना स्वीकार किया है । हत्या के प्रयास के आरोपी को सीपत पुलिस के द्वारा अत्यन्त सूझबूझ से कार्यवाही करते हुये 24 घण्टे की अल्पावधि में गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की गई है। प्रकरण का आरोपी रिमाण्ड पर भेजा गया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण चंद सिदार, स.उ.नि. शिव सिंह बक्साल प्र.आर. 1102 कौशल प्रसाद, प्र.आर. 11 प्रफुल सिंह, आर.अभिषेक पटेल ने सराहनीय कार्य किया है।

Related Posts

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

Vimal kant/Masturi Hindtimes news मस्तूरी। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भाजपा सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया…

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news मस्तूरी/रिस्दा। सत्र 2026-27 के शुभारंभ के साथ ही चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में शाला प्रवेश उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस