सितम्बर 27, 2026

27 सितंबर को होगी उल्लास महापरीक्षा 13 हजार शिक्षार्थी आजमाएंगे साक्षरता का ज्ञान

0
1002854133

विमल कांत की रिपोर्ट

90–95 वर्ष के बुजुर्ग भी होंगे शामिल

Hindtimes news बिलासपुर। उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में उल्लास महापरीक्षा का आयोजन 27 सितम्बर 2026, रविवार को किया जाएगा। परीक्षा को लेकर जिलेभर में व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस महापरीक्षा में लगभग 13,000 शिक्षार्थी शामिल होकर अपनी साक्षरता का आकलन करेंगे।
उल्लास महापरीक्षा के लिए जिले में कुल 677 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। इनमें बिल्हा विकासखंड में 165, मस्तूरी में 171, कोटा में 175 तथा तखतपुर में 162 परीक्षा केन्द्र निर्धारित किए गए हैं। परीक्षा का आयोजन शिक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उनके गांव के ही विद्यालयों में किया जाएगा, ताकि उन्हें दूर परीक्षा केन्द्र तक जाने में कठिनाई न हो।
परीक्षा प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। इस दौरान शिक्षार्थी अपनी सुविधा और समय के अनुसार किसी भी समय अपने परीक्षा केन्द्र पहुंचकर परीक्षा में सम्मिलित हो सकेंगे। यह व्यवस्था विशेष रूप से उन शिक्षार्थियों के लिए महत्वपूर्ण है, जो रोजी-रोजगार, खेती-किसानी, मजदूरी अथवा अन्य काम-धंधों में व्यस्त रहते हैं।
इस महापरीक्षा की सबसे खास बात यह है कि इसमें 15 वर्ष से अधिक आयु के शिक्षार्थियों से लेकर 90–95 वर्ष आयु के बुजुर्ग भी उत्साहपूर्वक शामिल होंगे। वहीं केंद्रीय जेल में निरुद्ध 204 बंदी भी साक्षर बनने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए परीक्षा में सम्मिलित होंगे।
जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग ने सभी असाक्षरों और उनके परिवारजनों से अपील की है कि वे 27 सितम्बर को अपने रोजी-रोजगार और दैनिक कामकाज से थोड़ा समय निकालकर उल्लास परीक्षा केन्द्र जरूर पहुंचें। यह परीक्षा केवल मूल्यांकन नहीं, बल्कि जीवन में पढ़ने-लिखने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कलेटर बिलासपुर ने सभी पंच सरपंच जन प्रतिनिधि ग्राम सचिव मिटानिन आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सभी जागरूक नागरिकों से अपील की है कि उल्लास परीक्षा को सफल बनाने के लिये अपने स्तर पर सभी कदम बढ़ाएँ

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हो सकता है आप चूक गए हों