सितम्बर 22, 2026

जर्जर सड़कों को लेकर जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत ने खोला मोर्चा लावर–गिधपुरी केवतरा–चिल्हाटी और बकरकुदा–मटिया मार्ग के लिए प्रशासनिक स्वीकृति की मांग एक माह में कार्रवाई नहीं तो भूख हड़ताल की चेतावनी

0
1002825389 (1)

विमल कांत की रिपोर्ट

Hindtimes news बिलासपुर/मस्तूरी। विधानसभा मस्तूरी क्षेत्र में लंबे समय से जर्जर सड़कों की समस्या को लेकर जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकृष्ट कराया है। उन्होंने 22 सितंबर को छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण विभाग के प्रभारी मंत्री अरुण साव, बिलासपुर कलेक्टर तथा केंद्रीय राज्य मंत्री एवं बिलासपुर सांसद तोखन साहू को अलग-अलग पत्र सौंपकर तीन जर्जर सड़कों के लिए प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करने की मांग की है।पत्र में दामोदर कांत ने बताया कि इन सड़कों के खराब होने के कारण ग्रामीणों, किसानों तथा स्कूली छात्र-छात्राओं को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जर्जर मार्गों के चलते आए दिन अप्रिय घटनाएं होने की बात भी पत्र में कही गई है।उन्होंने जिन तीन सड़कों के लिए स्वीकृति की मांग की है, उनमें ग्राम लावर से गिधपुरी पहुंच मार्ग, ग्राम केवतरा से चिल्हाटी पहुंच मार्ग तथा ग्राम बकरकुदा से मटिया पहुंच मार्ग शामिल हैं। जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत ने संबंधित अधिकारियों से इन सड़कों की स्थिति को देखते हुए शीघ्र प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया है। पत्र में उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि एक माह के भीतर प्रशासनिक स्वीकृति नहीं मिलने पर वे भूख हड़ताल पर बैठने के लिए बाध्य होंगे।स्थानीय ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही सड़क संबंधी समस्या को लेकर जिला पंचायत सदस्य द्वारा उठाए गए इस कदम से अब इन मार्गों के निर्माण एवं सुधार को लेकर प्रशासनिक कार्रवाई पर नजर बनी हुई है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हो सकता है आप चूक गए हों