सतनाम धर्म महासभा का जिला स्तरीय सम्मेलन आज,जुटेंगे समाज के प्रबुद्धजन गिरौदपुरी धाम के मास्टर प्लान सहित सामाजिक मुद्दों पर होगा मंथन,संगठन विस्तार व सदस्यता अभियान को मिलेगी गति
विमल कांत की रिपोर्ट 7389310970
Hindtimes news बिलासपुर। सतनाम धर्म महासभा द्वारा जिला बिलासपुर में जिला स्तरीय सम्मेलन का आयोजन 14 सितंबर को प्रातः 11:15 बजे से न्यू सर्किट हाउस, बिलासपुर में किया जाएगा। सम्मेलन में सामाजिक अधिकारी, कर्मचारी, बुद्धिजीवी, अधिवक्ता, सतनाम सेना के पदाधिकारी एवं सदस्य, संत-महंत, युवा, व्यवसायी, विद्यार्थी तथा वरिष्ठजन बड़ी संख्या में शामिल होंगे।सम्मेलन का उद्देश्य सतनाम धर्म महासभा के विस्तार एवं सदस्यता अभियान को गति देना तथा जिला स्तर पर सामाजिक बुद्धिजीवियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपना है। इसके साथ ही पवित्र गिरौदपुरी धाम के सर्वांगीण विकास के मास्टर प्लान पर भी विस्तार से चर्चा की जाएगी। सम्मेलन में मुखिया की अनुमति से अन्य महत्वपूर्ण सामाजिक विषयों पर विचार-विमर्श होगा।कार्यक्रम में राजा गुरु धर्म गुरु गुरु बालदास साहेब जी, मुखिया, सतनाम धर्म महासभा छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय सतनाम सेना एवं गुरु गद्दीशीन, गिरौदपुरी गुरुद्वारा एवं भंडारपुरी धाम का सान्निध्य एवं मार्गदर्शन प्राप्त होगा।आयोजकों ने समाज के सभी वर्गों से अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने की अपील की है। महासभा का संदेश है कि “संगठन ही शक्ति है, एकता ही प्रगति का मार्ग है

