विमल कांत की रिपोर्ट
Hindtimes news मल्हार। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी एवं शासन-प्रशासन द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में नगर पंचायत मल्हार स्थित डिडिनेश्वरी मंदिर परिसर में नगर पंचायत अध्यक्ष धनेश्वरी धनेश्वर कैवर्त के नेतृत्व में ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम के तहत भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान डिडिनेश्वरी मंदिर परिसर में 11 हजार दीपों का सामूहिक प्रज्वलन किया गया। हजारों दीपों की रोशनी से पूरा मंदिर परिसर जगमगा उठा। इस दौरान उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।दीपोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मस्तूरी विधानसभा के नेता डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिला बिलासपुर ग्रामीण भाजपा महामंत्री एस. कुमार मनहर, जिला मंत्री सरोजिनी भारद्वाज, मल्हार मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह, महामंत्री राजकुमार वर्मा, नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुशील चौबे, सभापति मिलू राम कैवर्त सहित जनप्रतिनिधि एवं भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।इसके अलावा आशुतोष वर्मा, सपना यादव, कमलेश सिंह, रमेश यादव, रामफल कांत, गीता केवट, मिथुन यादव, एल्डरमैन रामनारायण कश्यप, धर्मेंद्र सिंह, रवि केवट, प्रमोद थवाईत, मनराखन केवट, रंजन साहू, धर्मेंद्र कोसले, दिलीप पांडे, संतोष मिश्रा सहित बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।शासन-प्रशासन की ओर से मस्तूरी अनुविभागीय अधिकारी शिवकुमार कंवर, जनपद सीईओ जे.आर. भगत, नायब तहसीलदार चांदनी ध्रुव सहित अधिकारी-कर्मचारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।दीपोत्सव में नगर पंचायत मल्हार के समस्त पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, महिलाएं, छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं सहित सैकड़ों की संख्या में नगरवासी शामिल हुए। 11 हजार दीपों के सामूहिक प्रज्वलन से मंदिर परिसर का वातावरण भक्तिमय एवं उत्सवमय हो गया।

