लोक अदालत में 430 प्रकरणों का निराकरण,आपसी सहमति से मिला त्वरित न्याय
राकेश कुमार साहू की रिपोर्ट
Hindtimes news अकलतरा में नेशनल लोक अदालत का हुआ सफल आयोजनमाननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण , नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण , बिलासपुर के निर्देशानुसार आज 12 सितंबर 2026 को तालुका न्यायालय अकलतरा में नेशनल लोक अदालत का सफल आयोजन हुआ।लोक अदालत का शुभारंभ माननीय अध्यक्ष , तालुका विधिक सेवा समिति अकलतरा एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्रीमती शिवानी सिंह महोदया द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।इस बार स्वास्थ्य विभाग , विद्युत विभाग, बैंक , नगर पालिका के स्टाल लगाए गए थे जिनमें स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं निःशुल्क दवा वितरण पक्षकारों को किया गया।इस अवसर पर माननीय अध्यक्ष महोदया ने कहा कि लोक अदालत त्वरित और सस्ते न्याय का सबसे सरल और सशक्त माध्यम है । यहां दोनों पक्षों की आपसी सहमति से विवाद का स्थाई समाधान निकलता है। लोक अदालत में दिया गया अवार्ड अंतिम होता है।इस लोक अदालत में कुल 430 प्रकरण निराकृत हुए जिसमें रेगुलर प्रकरण 113 , ट्रैफिक चालान 211 एवं आबकारी के 106 रहे । इनमें एक प्रकरण चेक बाउंस अर्थात 138 NI एक्ट के भी शामिल है।

