सितम्बर 13, 2026

CGPSC सफल अभ्यर्थियों के लिए निःशुल्क मॉक इंटरव्यू प्रशिक्षण 13 सितंबर को

0
1002758518

विमल कांत की रिपोर्ट 

Hindtimes news बिलासपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की मुख्य लिखित परीक्षा 2026 में सफल अभ्यर्थियों के लिए साक्षात्कार पूर्व निःशुल्क मॉक इंटरव्यू प्रशिक्षण का आयोजन 13 सितंबर को बिलासपुर में किया जाएगा। CGPSC के चयनित अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 21 सितंबर 2026 से प्रारंभ होना प्रस्तावित है। इसी के मद्देनजर अभ्यर्थियों को साक्षात्कार की बेहतर तैयारी कराने के उद्देश्य से यह प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है।प्रशिक्षण के दौरान अनुभवी एवं पूर्व चयनित प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा अभ्यर्थियों का मॉक इंटरव्यू लिया जाएगा। इसमें अभ्यर्थियों को वास्तविक साक्षात्कार की प्रक्रिया, प्रश्नों के प्रभावी उत्तर देने की शैली, व्यक्तित्व प्रस्तुतीकरण, आत्मविश्वास, विषयगत समझ तथा प्रशासनिक दृष्टिकोण से संबंधित महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया जाएगा।आयोजकों के अनुसार, प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य अभ्यर्थियों की कमियों को पहचानकर उनमें सुधार कराना और उन्हें वास्तविक साक्षात्कार के लिए आत्मविश्वास के साथ तैयार करना है। मॉक इंटरव्यू के माध्यम से अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी का आकलन करने का भी अवसर मिलेगा।13 सितंबर को होगा आयोजन CGPSC मॉक इंटरव्यू प्रशिक्षण 13 सितंबर 2026, रविवार को सुबह 9:30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगा। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. बी.आर. अम्बेडकर ज्ञान केन्द्र, मगरपारा रोड, एकता ब्लड बैंक के पास, बिलासपुर में किया जाएगा। प्रशिक्षण पूरी तरह निःशुल्क रहेगा। आयोजकों ने CGPSC मुख्य परीक्षा 2026 में सफल सभी अभ्यर्थियों से अधिक से अधिक संख्या में प्रशिक्षण में शामिल होकर इसका लाभ उठाने की अपील की है।संपर्क : 7987672935

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *