सितम्बर 13, 2026

ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह हास्य कवि सम्मेलन ने बांधा समां

0
1002758734

Hindtimes news बनाहिल। श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, बनाहिल में नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं के स्वागत एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना को लेकर भव्य दीक्षारंभ समारोह हर्षोल्लास और आत्मीय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में ज्ञान, संस्कार, अनुशासन और नई उम्मीदों का संदेश दिया गया। द्वितीय सत्र में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के हास्य कवि सम्मेलन ने कार्यक्रम में मनोरंजन और उत्साह का रंग भर दिया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय, रायगढ़ के कुलपति डॉ. विनय चौहान ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “जिसके जीवन में अनुशासन है, उसके हाथ में भविष्य है।” उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर पूरी निष्ठा और लगन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने नई शिक्षा नीति-2020 के प्रावधानों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से माता-पिता और गुरुजनों का सम्मान करने तथा सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।समारोह में अकलतरा विधायक राघवेंद्र सिंह, डॉ. डी.आर. लहरे, प्राचार्य शासकीय टीसीएल स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय जांजगीर तथा अनुविभागीय दंडाधिकारी अकलतरा सुमित बघेल सहित अन्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ। अतिथियों का तिलक एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया।महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शिखा सिंह ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए महाविद्यालय की उपलब्धियों एवं विद्यार्थियों को उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी। वहीं विधायक राघवेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को अकलतरा क्षेत्र के गौरवशाली इतिहास से परिचित कराते हुए लक्ष्य प्राप्ति के लिए अनुशासन और मेहनत का महत्व बताया। डॉ. डी.आर. लहरे ने नई शिक्षा नीति पर विचार रखे, जबकि एसडीएम सुमित बघेल ने प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए निरंतर परिश्रम को सफलता की कुंजी बताया।मेधावी विद्यार्थियों और एनएसएस स्वयंसेवकों का सम्मानसमारोह में विश्वविद्यालय की प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली मेधावी छात्राओं समरीन एवं कु. शालू तथा हिमालय को सम्मानित किया गया। वहीं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों एवं कार्यक्रम अधिकारी को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *