सरस्वती साइकिल योजना छात्राओं के चेहरों पर मुस्कान
विमल कांत की रिपोर्ट 7389310970
Hindtimes news मस्तूरी। शासन की महत्वाकांक्षी सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत ग्राम बूढ़ीखार स्थित विद्यालय में छात्राओं को निःशुल्क साइकिलों का वितरण किया गया। साइकिल प्राप्त करते ही छात्राओं के चेहरों पर खुशी और उत्साह की झलक साफ दिखाई दी। छात्राओं एवं उनके अभिभावकों ने शासन की इस जनकल्याणकारी योजना की सराहना करते हुए इसे बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया।कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि के रूप में जिला पंचायत सदस्य सत कली बावरे, जनपद पंचायत सदस्य ज्वाला बंजारेग्राम पंचायत बूढ़ीखार के सरपंच दीपक लहरे, विद्यालय के प्राचार्य काशीराम रजक, पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक, शाला विकास समिति के अध्यक्ष मिथिला, शाला विकास समिति की उपाध्यक्ष उर्मिला, सदस्य राजेंद्र कुमार साहू, सदस्य सत्या थवाईत, शाला विकास समिति के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य तथा विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे।अतिथियों ने छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरित करते हुए उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने, शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने तथा अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सरस्वती साइकिल योजना ग्रामीण क्षेत्रों की छात्राओं के लिए अत्यंत उपयोगी साबित हो रही है, जिससे उनकी शिक्षा की राह और अधिक सुगम बन रही है।कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने छात्राओं को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साइकिल पाकर छात्राओं के चेहरों पर दिखाई दी मुस्कान और उत्साह ने पूरे समारोह को यादगार बना दिया।

