मल्हार को ₹25 लाख के तीन सामुदायिक भवनों की सौगात क्षेत्रीय विधायक दिलीप लहरिया
Vimal kant/malhar
Hindtimes news मल्हार/मस्तूरी। मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया के प्रयासों से नगर पंचायत मल्हार को विकास कार्यों की बड़ी सौगात मिली है। क्षेत्र के समाज प्रमुखों एवं स्थानीय नागरिकों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए ₹25 लाख की लागत से तीन सामुदायिक भवनों के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है।
स्वीकृत कार्यों के तहत वार्ड क्रमांक 9 में बूढ़ादेव मंदिर (शिव सागर तालाब के पास) ₹5 लाख की लागत से, वार्ड क्रमांक 10 में गढ़ चौक स्थित निषाद मोहल्ला के पास ₹10 लाख तथा वार्ड क्रमांक 12 में ठाकुरदेव मंदिर (धीवर मोहल्ला) के पास ₹10 लाख की लागत से सामुदायिक भवनों का निर्माण कराया जाएगा।
विधायक दिलीप लहरिया ने कहा कि उनकी प्राथमिकता मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार और जनहित के विकास कार्यों को गति देना है। उन्होंने बताया कि इन सामुदायिक भवनों के बनने से स्थानीय लोगों को सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक एवं अन्य सामुदायिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।
नगर पंचायत मल्हार के नागरिकों ने इन विकास कार्यों की स्वीकृति पर विधायक दिलीप लहरिया के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में भी क्षेत्र में इसी तरह विकास कार्यों का सिलसिला जारी रहेगा।

