जुलाई 22, 2026

मल्हार में छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की नई शाखा का शुभारंभ

0
IMG-20260722-WA0470

विमल कांत की रिपोर्ट

Hindtimes news नगर पंचायत मल्हार में छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक के नवीन शाखा का उद्घाटन विनोद कुमार अरोरा अध्यक्ष के मुख्य आतिथ्य तथा क्षेत्रीय प्रबंधक सुरेश कुमार सिंह राजपूत के द्वारा फीता काटकर किया गया। मां सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन बैंक के शाखा प्रबंधक धीरज कुमार, मस्तूरी के साथ शाखा प्रबंधक आभा टोप्पो के साथ अतिथियों ने किया। ज्ञात हो कि यह 629वाँ शाखा है।प्रथम ग्राहक के रूप में एस एन गुप्ता तहसील अध्यक्ष पेंशनर संघ मस्तूरी को पासबुक अरोरा ने अपने हाथों से प्रदान किया। सभा को सुरेश सिंह राजपूत एवं विनोद कुमार अरोरा ने संबोधित किया। उक्त अवसर पर अक़तराम सिन्हा सेवानिवृत्ति पुरस्कृत शिक्षक, ए के नापित केशर देवांगन, पवन सिंह राधेश्याम राजभानु ,रामायण यादव सेवानिवृत्ति ग्रामीण बैंक कर्मचारी ईश्वर रायकवार के साथ जैतपुर,बकरकूदा, चकरबेढा, पकरिया एवं नेवारी के ग्रामीण जन उपस्थित थे। बैंक शाखा मल्हार के दिनेश कुमार चौहान, प्रशासन इंफ्रा मैनेजर राहुल शर्मा, कैशियर यश गुप्ता एवं कार्यकारियों ने ग्रामीणों एवं अतिथियों का स्वागत किया। आभार प्रदर्शन शाखा प्रबंधक धीरज कुमार द्वारा किया गया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *