सुशासन तिहार से गांव-गांव हो रहा त्वरित समाधान :राजेश सूर्यवंशी

विमल कांत की रिपोर्ट

Hindtimes news बिलासपुर।सुशासन तिहार 2026 के तहत कोटा जनपद के ग्राम रानीगांव में आयोजित समस्या निवारण शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। शिविर में कुल 242 आवेदन मिले, जिनमें से 62 का मौके पर निराकरण किया गया। विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण कर ग्रामीणों से चर्चा करते हुए सूर्यवंशी ने कहा कि सरकार सुशासन तिहार के जरिए गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याओं का समाधान कर रही है। हर वर्ग इससे लाभान्वित हो रहा है और सरकार की मंशा है कि हर नागरिक को जनहितैषी योजनाओं का लाभ मिले।
शिविर में 10 लोगों को राशन कार्ड, 27 को लर्निंग लाइसेंस, 35 महिलाओं की महतारी वंदन ई-केवाईसी की गई। स्वास्थ्य विभाग ने 90 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण और 150 की बीपी-शुगर जांच की।
इस मौके पर बेलतरा विधायक प्रतिनिधि उमेश गौरहा, जगेंद्र कश्यप, सीईओ युवराज सिन्हा समेत विभागीय अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Posts

बिलासा एयरपोर्ट पर एंटी हाईजैक मॉक ड्रिल QRT ने आतंकियों को किया ढेर

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news बिलासपुर। बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट में शुक्रवार को एंटी हाईजैक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन के मापदंडों पर साल…

ग्राम पंचायत डंगनिया में मनरेगा अंतर्गत तालाब गहरीकरण कार्य का शुभारंभ

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news मस्तूरी जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत डंगनिया में मनरेगा योजना के तहत तालाब गहरीकरण कार्य का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना एवं नारियल फोड़कर किया गया।…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

सुशासन तिहार से गांव-गांव हो रहा त्वरित समाधान :राजेश सूर्यवंशी

सुशासन तिहार से गांव-गांव हो रहा त्वरित समाधान :राजेश सूर्यवंशी

मल्हार वार्ड-12 में 30.90 लाख से मंगल भवन उन्नयन व CC रोड का भूमिपूजन

मल्हार वार्ड-12 में 30.90 लाख से मंगल भवन उन्नयन व CC रोड का भूमिपूजन

बिलासा एयरपोर्ट पर एंटी हाईजैक मॉक ड्रिल QRT ने आतंकियों को किया ढेर

बिलासा एयरपोर्ट पर एंटी हाईजैक मॉक ड्रिल QRT ने आतंकियों को किया ढेर

डिप्टी CM अरुण साव ने लोरमी-गोंडखाम्ही सड़क का किया निरीक्षण,समय पर काम पूरा करने के निर्देश

डिप्टी CM अरुण साव ने लोरमी-गोंडखाम्ही सड़क का किया निरीक्षण,समय पर काम पूरा करने के निर्देश

कृषि विभाग का एक्शनः180 क्विंटल अमानक उर्वरक बिक्री पर प्रतिबंध

कृषि विभाग का एक्शनः180 क्विंटल अमानक उर्वरक बिक्री पर प्रतिबंध

अवैध खनन पर शिकंजा 9 वाहन समेत 1500 टन कोयला जब्त

अवैध खनन पर शिकंजा 9 वाहन समेत 1500 टन कोयला जब्त