जुलाई 16, 2026

मल्हार वार्ड-12 में 30.90 लाख से मंगल भवन उन्नयन व CC रोड का भूमिपूजन

0
IMG-20260529-WA0385.jpg

विमल कांत की रिपोर्ट

Hindtimes news मल्हार।नगर पंचायत मल्हार के वार्ड क्रमांक 12 में गुरुवार को मंगल भवन उन्नयन कार्य और CC रोड सह किचन शेड निर्माण का भूमिपूजन किया गया। करीब 30.90 लाख रुपए की लागत से ये काम कराए जाएंगे।
भूमिपूजन में नगर पंचायत अध्यक्ष, वार्ड पार्षद, सीएमओ समेत जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि निर्माण से वार्डवासियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी।
मौजूद नागरिकों ने विकास कार्यों की सराहना करते हुए गुणवत्तापूर्ण निर्माण जल्द पूरा करने को कहा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *