बिलासा एयरपोर्ट पर एंटी हाईजैक मॉक ड्रिल QRT ने आतंकियों को किया ढेर

विमल कांत की रिपोर्ट

Hindtimes news बिलासपुर। बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट में शुक्रवार को एंटी हाईजैक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन के मापदंडों पर साल में एक बार होने वाली इस ड्रिल में विमान अपहरण जैसी आपात स्थिति से निपटने का अभ्यास किया गया।
ड्रिल के तहत विमान हाईजैक की सूचना मिलते ही एटीसी ने कलेक्टर संजय अग्रवाल और SP रजनेश सिंह को जानकारी दी। तत्काल एयरोड्रोम कमिटी के सदस्य एंटी हाईजैक कंट्रोल रूम में जुटे और रणनीति बनाई।
ड्रिल में विमान में 30 यात्री सवार थे और दो हाईजैकर ने मांगें रखीं। क्विक रिस्पांस टीम ने कार्रवाई कर एक हाईजैकर को मार गिराया और दूसरे को दबोच लिया। रेस्क्यू के दौरान घायल एक यात्री को एमआई रूम में प्राथमिक उपचार दिया गया।
पूरी ड्रिल कलेक्टर संजय अग्रवाल के नेतृत्व में हुई। अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के अभ्यास से सुरक्षा एजेंसियों का आपसी समन्वय और त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता मजबूत होती है, जिससे वास्तविक स्थिति में यात्रियों को सुरक्षित निकाला जा सके।

Related Posts

सुशासन तिहार से गांव-गांव हो रहा त्वरित समाधान :राजेश सूर्यवंशी

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news बिलासपुर।सुशासन तिहार 2026 के तहत कोटा जनपद के ग्राम रानीगांव में आयोजित समस्या निवारण शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी मुख्य अतिथि के…

ग्राम पंचायत डंगनिया में मनरेगा अंतर्गत तालाब गहरीकरण कार्य का शुभारंभ

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news मस्तूरी जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत डंगनिया में मनरेगा योजना के तहत तालाब गहरीकरण कार्य का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना एवं नारियल फोड़कर किया गया।…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

सुशासन तिहार से गांव-गांव हो रहा त्वरित समाधान :राजेश सूर्यवंशी

सुशासन तिहार से गांव-गांव हो रहा त्वरित समाधान :राजेश सूर्यवंशी

मल्हार वार्ड-12 में 30.90 लाख से मंगल भवन उन्नयन व CC रोड का भूमिपूजन

मल्हार वार्ड-12 में 30.90 लाख से मंगल भवन उन्नयन व CC रोड का भूमिपूजन

बिलासा एयरपोर्ट पर एंटी हाईजैक मॉक ड्रिल QRT ने आतंकियों को किया ढेर

बिलासा एयरपोर्ट पर एंटी हाईजैक मॉक ड्रिल QRT ने आतंकियों को किया ढेर

डिप्टी CM अरुण साव ने लोरमी-गोंडखाम्ही सड़क का किया निरीक्षण,समय पर काम पूरा करने के निर्देश

डिप्टी CM अरुण साव ने लोरमी-गोंडखाम्ही सड़क का किया निरीक्षण,समय पर काम पूरा करने के निर्देश

कृषि विभाग का एक्शनः180 क्विंटल अमानक उर्वरक बिक्री पर प्रतिबंध

कृषि विभाग का एक्शनः180 क्विंटल अमानक उर्वरक बिक्री पर प्रतिबंध

अवैध खनन पर शिकंजा 9 वाहन समेत 1500 टन कोयला जब्त

अवैध खनन पर शिकंजा 9 वाहन समेत 1500 टन कोयला जब्त