विमल कांत की रिपोर्ट
Hindtimes news बिलासपुर।उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने बुधवार को लोरमी से गोंडखाम्ही नहर तक निर्माणाधीन 10 किमी सड़क का निरीक्षण किया।
साव ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से निर्माण की प्रगति की जानकारी ली और पोल शिफ्टिंग सहित सभी कार्यों को तय समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण में गुणवत्ता से समझौता न हो और किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए। उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को काम की नियमित मॉनिटरिंग करने और समय पर रिपोर्ट देने को भी कहा।








