अक्टूबर 10, 2026

कुकुर्दीकेरा में कबड्डी का रोमांच चिंगराजपारा की दोनों टीमों ने मारी बाजी
चंद्रप्रकाश सूर्या बोले जो खेलेगा वही खिलेगा ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने पर दिया जोर

0
1002945099

विमल कांत की रिपोर्ट

Hindtimes news मस्तूरी/मस्तूरी विधानसभा के ग्राम कुकुर्दीकेरा में ग्राम युवा संगठन एवं ग्रामवासियों के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय ग्रामीण स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता उत्साह, रोमांच और खेल भावना के साथ संपन्न हुई। प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंची टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी खेल प्रतिभा, दमखम, अनुशासन और टीम भावना का परिचय दिया। आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश महामंत्री चंद्रप्रकाश सूर्या तथा जिला पंचायत बिलासपुर की सभापति राधा खिलावन पटेल शामिल हुए। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए ग्रामीण अंचलों में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चंद्रप्रकाश सूर्या ने कहा कि जो खेलेगा, वही खिलेगा। खेल जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और संघर्ष करने की भावना विकसित करते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत है उन्हें उचित मंच और अवसर उपलब्ध कराने की। कबड्डी जैसे पारंपरिक भारतीय खेल हमारी संस्कृति और ग्रामीण जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं।
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए खेलो इंडिया जैसी पहल के माध्यम से खेल संस्कृति को नई गति मिली है। 27 खेलों को खेलो इंडिया में शामिल किया गया है, देश में खेल सुविधाओं के विस्तार, खिलाड़ियों को प्रोत्साहन और युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है सूर्या ने छत्तीसगढ़ की कबड्डी प्रतिभाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश की बेटियां भी खेल के मैदान में अपनी प्रतिभा से राज्य का नाम रोशन कर रही हैं। कबड्डी के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी की उपलब्धियां युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणादायक हैं।  उन्होंने मधु सिदार एवं गीता यादव का भी जिक्र किया उन्होंने खिलाड़ियों से मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के बल पर प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का आह्वान किया।
उन्होंने राज्य सरकार द्वारा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के प्रयासों का भी उल्लेख किया और कहा कि खिलाड़ियों को सम्मान तथा प्रोत्साहन मिलने से नई पीढ़ी खेलों को करियर के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित होती है।जिला पंचायत सभापति राधा खिलावन पटेल ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ग्रामीण स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन युवाओं की प्रतिभा निखारने और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देने की दिशा में सराहनीय पहल है। उन्होंने आयोजन समिति एवं ग्रामवासियों के प्रयासों की प्रशंसा की।
प्रथम स्थान वीर शिवाजी क्लब, चिंगराजपारा बिलासपुर (A) — ₹15,001द्वितीय स्थान:वीर शिवाजी क्लब, चिंगराजपारा बिलासपुर (B) — ₹10,001तृतीय स्थान नवागांव — ₹7,001
चतुर्थ स्थान मधुबन खुर्द, जिला सारंगढ़ — ₹5,001
आयोजन में राजाराम मरार, परमेश्वर सेन, भूपेंद्र सिंह जगत, बलभद्र केवट, शत्रुघ्न केवट, जीवरखन केवट, दिलहरण पटेल, हेम लाल कन्हैया पटेल, प्रकाश पटेल, चिंतामणि केवट, तुलाराम, गोलू, पूरन पटेल, कुलदीप राज, केसर, ओम प्रकाश यादव, परमेश्वर यादव, पालेश्वर पटेल, योगेश पटेल, संजू पटेल, ओविंद पटेल, चरण पटेल, मंतानू पटेल एवं देवेंद्र पटेल सहित ग्राम युवा संगठन के सदस्यों और ग्रामवासियों का सराहनीय योगदान रहा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हो सकता है आप चूक गए हों