मस्तूरी में विकास को मिलेगी नई रफ्तार, विधायक दिलीप लहरिया के प्रयासों से 5 करोड़ से अधिक के कार्य स्वीकृत,गांव-गांव बनेंगी सीसी सड़कें, सामुदायिक भवन और सांस्कृतिक मंच
विमल कांत की रिपोर्ट
Hindtimes news मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलने जा रही है। क्षेत्रीय विधायक दिलीप लहरिया के प्रयासों से 5 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के 60 विकास कार्यों को स्वीकृति मिली है। खास बात यह है कि इन सभी निर्माण कार्यों की निविदा प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अब जल्द ही धरातल पर निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। स्वीकृत कार्यों में सीसी रोड निर्माण, सामुदायिक भवन निर्माण और सांस्कृतिक मंच (रंगमंच) निर्माण को प्राथमिकता दी गई है। इन कार्यों से विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों के साथ मल्हार नगर पंचायत के नागरिकों को भी लाभ मिलेगा। लंबे समय से सामुदायिक गतिविधियों, सामाजिक आयोजनों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए सुविधाओं की मांग कर रहे ग्रामीणों को इससे राहत मिलने की उम्मीद है। सीसी रोड निर्माण से आवागमन होगा आसान विधानसभा क्षेत्र की चार ग्राम पंचायतों में सीसी रोड निर्माण के लिए राशि स्वीकृत की गई है। इनमें ध्रुवाकारी में स्व. मनोज भारद्वाज के घर से नहर होते हुए दाउराम भारद्वाज के घर तक 14.45 लाख रुपये, भिलाई में प्राथमिक शाला भवन से जयरामनगर मुख्य मार्ग तक 13 लाख रुपये, केवतरा में व्यापारी पाटले से शिवलाल पाटले के घर की ओर 9.63 लाख रुपये तथा खांडा में रेस्ट हाउस से धनिया पहुंच मार्ग तक 7.70 लाख रुपये की लागत से सड़क निर्माण किया जाएगा। इन सड़कों के बनने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। 21 स्थानों पर बनेंगे सामुदायिक भवन
सामाजिक और सामुदायिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 21 स्थानों पर सामुदायिक भवन निर्माण की स्वीकृति दी गई है। इसमें चिस्दा, लिमतरा, सरगवां, टिकारी, खपरी ओ, बिनौरी, केवटाडीह टांगर, रहटाटोर, किरारी, सुकुलकारी, भरारी, नवागांव ह, जोंधरा, जैतपुरी, पोड़ी, एरमसाही, मचहा और पाराघाट सहित मल्हार नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 9, 10 एवं 12 शामिल हैं।
सामुदायिक भवनों का निर्माण होने से ग्रामीणों को सामाजिक बैठक, पारिवारिक एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों तथा अन्य सामुदायिक आयोजनों के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध होगा। मल्हार नगर पंचायत में बूढ़ादेव मंदिर के पास, गढ़ चौक निषाद मोहल्ला और ठाकुरदेव मंदिर धीवर मोहल्ला में भी भवन निर्माण कराया जाएगा।
35 स्थानों पर बनेंगे सांस्कृतिक मंच विकास कार्यों में सबसे बड़ी संख्या सांस्कृतिक मंच निर्माण की है। विधानसभा क्षेत्र के 35 स्थानों पर 5.33 लाख रुपये प्रति मंच की लागत से रंगमंच बनाए जाएंगे। इनमें ईटवा, खांडा, किसान परसदा, शिवटिकारी, कौड़िया, धनगवां, हरदीडीह, सुलौनी, गोपालपुर, भटचौरा, लिमतरा, पाराघाट, मटिया, बहतरा, पेंड्री, रलिया, भदौरा, हिर्री, मानिकचौरी, जैतपुरी, भुरकुंडा, लोहर्सी सोन, गोडाडीह, बेलटुकरी, नरगोड़ा, सुकुलकारी, सोठी, कुकदा, जोंधरा, गतौरा, बकरकुदा और उड़ांगी सहित विभिन्न गांवों के निर्धारित स्थान शामिल हैं।इन सांस्कृतिक मंचों के निर्माण से गांवों में धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों को व्यवस्थित मंच मिलेगा। साथ ही स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी कला और संस्कृति प्रदर्शित करने का अवसर भी मिलेगा। निविदा पूरी, जल्द शुरू होंगे निर्माण कार्य विधायक दिलीप लहरिया के प्रयासों से स्वीकृत इन 60 विकास कार्यों की निविदा प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब निर्माण कार्य शुरू होने की तैयारी है। एक साथ बड़ी संख्या में विकास कार्यों की स्वीकृति से मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की उम्मीद बढ़ी है। सीसी सड़क, सामुदायिक भवन और सांस्कृतिक मंच जैसे निर्माण कार्य गांवों के विकास के साथ सामाजिक गतिविधियों को भी मजबूती प्रदान करेंगे।


