नवम्बर 19, 2026

सेवा सहकारी समिति भरारी में धान खरीदी का भव्य शुभारंभ किसानों की सुविधाओं पर रहेगा विशेष ध्यान

0
IMG-20261119-WA0443

विमल कांत की रिपोर्ट

जिला मंत्री राजकुमार साहू ने पूजा-अर्चना कर किया खरीदी का शुभारंभ, बोले—किसानों को नहीं होगी किसी प्रकार की परेशानी

Hindtimes news भरारी। मुख्यमंत्री कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेशभर के धान खरीदी केंद्रों में खरीदी कार्य का शुभारंभ किया जा रहा है। इसी कड़ी में सेवा सहकारी समिति भरारी पंजीयन क्रमांक 558 में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ धान खरीदी का भव्य शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर जिला मंत्री राजकुमार साहू ने पूजा-अर्चना कर धान खरीदी कार्य की शुरुआत की तथा किसानों को शुभकामनाएं दीं। छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार द्वारा किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए दो माह तक धान खरीदी की व्यवस्था की गई है। खरीदी प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए शासन द्वारा संबंधित एजेंसियों एवं विभागीय अमले को जिम्मेदारी सौंपी गई है। किसान अपने निर्धारित टोकन के अनुसार खरीदी केंद्रों में धान विक्रय कर शासन की योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे। जिला मंत्री राजकुमार साहू ने कहा कि सरकार ने धान खरीदी के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं। किसानों को धान बेचने में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए संबंधित एजेंसियां तैनात हैं। खरीदी केंद्रों में किसानों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा। वहीं ग्राम पंचायत सरपंच द्वारिका टंडन ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के हित में लगातार कार्य कर रही है। कम धान विक्रय करने वाले किसानों को भी अंतर की राशि सीधे उनके बैंक खातों में प्रदान करने की व्यवस्था सरकार की संवेदनशील सोच को दर्शाती है। खरीदी केंद्र में किसानों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। कार्यक्रम में मंडल महामंत्री रोहित कश्यप, राजकुमार वर्मा, मंडल मंत्री देवचरण यादव, झंडी साहू, बलराम साहू, चंद्रप्रकाश दिनकर, जलसो समिति अध्यक्ष पुरुषोत्तम पटेल, मंडल के दिव्यराज पूरेना, दीपक यादव, राजेश यादव, छवि श्रीवास, सरोज पैकरा, चिरंजीवी पैकरा, इवगेश पटेल, मुरारी पैकरा, उमाशंकर पटेल सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, किसान एवं जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हो सकता है आप चूक गए हों