नवम्बर 19, 2026

भंवरपुर में एनएसएस इकाई की पुनर्स्थापना सेवा और अनुशासन के संकल्प के साथ हुई नई शुरुआत कार्यक्रम अधिकारी सुरेन्द्र सिंह बंजारे के नेतृत्व में गठित हुई संचालन समिति स्वयंसेवकों ने लिया समाजसेवा का संकल्प

0
IMG-20261119-WA0528


Hindtimes news भंवरपुर। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी/हिंदी माध्यम विद्यालय भंवरपुर में गुरुवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई की पुनर्स्थापना का कार्यक्रम गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सेवा, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ एनएसएस की नई शुरुआत की। साथ ही आगामी सत्र की गतिविधियों के संचालन के लिए समिति का गठन भी किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ शाला प्रबंधन समिति की अध्यक्ष एवं मुख्य अतिथि श्रीमती रानी सलूजा तथा विद्यालय के प्राचार्य श्री मनोज नंद के निर्देशन में मां सरस्वती, स्वामी विवेकानंद एवं महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना के साथ हुआ। एनएसएस की स्वयंसेविका छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इसके पश्चात अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं बैज लगाकर स्वागत किया गया। नई इकाई की विधिवत शुरुआत रिबन काटकर की गई।
कार्यक्रम में पूर्व प्राचार्य श्री टिकेश्वर पटेल, पूर्व कार्यक्रम अधिकारी श्री नंदकुमार दीवान एवं प्राचार्य श्री मनोज नंद ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य, महत्व, अनुशासन और सामाजिक दायित्वों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।कार्यक्रम अधिकारी सुरेन्द्र सिंह बंजारे के नेतृत्व में बनी कार्ययोजना एनएसएस इकाई की पुनर्स्थापना में कार्यक्रम अधिकारी श्री सुरेन्द्र सिंह बंजारे की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके मार्गदर्शन एवं प्रयासों से आयोजन की रूपरेखा तैयार की गई। उन्होंने स्वयंसेवकों को एनएसएस के मूल मंत्र ‘नॉट मी बट यू’ अर्थात ‘मैं नहीं, तुम’ का महत्व समझाते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व एवं चरित्र निर्माण की पाठशाला है। इसका उद्देश्य युवाओं में निस्वार्थ सेवा, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना विकसित करना है। उन्होंने आगामी सत्र की कार्ययोजना प्रस्तुत करते हुए स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, रक्तदान शिविर, नशामुक्ति जागरूकता, साक्षरता अभियान, स्वास्थ्य जांच शिविर एवं ग्राम सेवा शिविर जैसी गतिविधियां आयोजित करने की जानकारी दी। साथ ही स्वयंसेवकों से समय की पाबंदी, अनुशासन और सेवा भावना के साथ कार्य करने की अपील की।बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने लिया हिस्सा कार्यक्रम में कक्षा 11वीं एवं 12वीं के एनएसएस स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इनमें डिगेश, किरण, सोनिया भारद्वाज, समीर, हेमा मानिकपुरी, श्रुति, लक्ष्मी, दिनेश, धीरज, करण, रोशन, कृति, सुहाने, गुंजन, नवल, तुषार, अनु चौधरी, हिमाद्री, पायल, आंचल, नमन, गणेश, शिवा, संदीप, शिवम, झांसी, ट्विंकल, आयुषी सहित अन्य विद्यार्थी उपस्थित रहे।
पूरे कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के वरिष्ठ व्याख्याता श्री विनोद कुमार चौहान ने किया। इस अवसर पर सहायक कार्यक्रम अधिकारी श्री सरोज कुमार भोई सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं एनएसएस सलाहकार समिति के सदस्य श्री जीतू वैष्णव, श्री भोज प्रधान, श्री विशू अग्रवाल, श्री जीतू अग्रवाल, श्री टिकेश्वर पटेल एवं श्री नंदकुमार दीवान उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन के साथ आयोजन का समापन हुआ।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हो सकता है आप चूक गए हों