नवम्बर 20, 2026

51 वर्षों की धार्मिक परंपरा का साक्षी बना ढबहापारा, अखंड नवधा रामायण में कांग्रेस नेताओं ने टेका मत्था

0
IMG-20261120-WA0393

विमल कांत की रिपोर्ट

Hindtimes news मल्हार। धार्मिक नगरी मल्हार के ढबहापारा में विगत 51 वर्षों से अनवरत आयोजित अखंड नवधा रामायण का भव्य एवं भक्तिमय आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ जारी है। इस धार्मिक अनुष्ठान में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर श्रीराम कथा, मानस गायन एवं भजन-कीर्तन का श्रवण कर रहे हैं। इसी क्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री सहित कांग्रेस पदाधिकारियों ने आयोजन में पहुंचकर भगवान श्री राधाकृष्ण एवं प्रभु श्रीरामचंद्र के चरणों में मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री, जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव संजीव पाल एवं वेदराम का आयोजन समिति द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। समिति के सदस्यों ने अतिथियों को श्रीफल, गमछा एवं शाल भेंटकर सम्मानित किया। अतिथियों ने पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं जनकल्याण की कामना की। इस दौरान महेंद्र गंगोत्री ने 51 वर्षों से चली आ रही इस धार्मिक परंपरा की सराहना करते हुए आयोजन समिति एवं श्रद्धालुओं के प्रयासों को सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना, आपसी सद्भाव और सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में नगर पंचायत मल्हार पूर्व अध्यक्ष अनिल केवर्त, पूर्व उपाध्यक्ष लक्ष्मण कांत एवं वर्तमान पार्षद मेलूराम केवर्त, पार्षद विष्णु केवर्त, वरिष्ठ रामहरी केवर्त, वरिष्ठ नेता एवं पूर्व एल्डरमैन नवीन अग्रवाल, जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव सत्येंद्र साहू, ब्लॉक सचिव नीलेश केवर्त, महेंद्र देवांगन, संतोष वर्मा, मनीष देवांगन, मनोज केवर्त, पूर्व पार्षद दुर्गेश केवर्त, जगराम धीवर, पुनाराम, अंगद केवर्त, नकुल कैवर्त, नवीन मानिकपुरी, अमित केवर्त, पिंटू श्रीवास, जगेश कैवर्त, दिलेश बघेल, दिलीप केवर्त, आनंद साहू, संजय वर्मा, सूर्यकांत दीवर, अजय, दुर्गेश कश्यप, गोलू धीवर, आशीष अग्रवाल, अमर केवर्त, राकेश, सचिन देवांगन, दुर्गेश सिंह, लखेश्वर, प्रभाकर वर्मा, उज्जवल, रोशन अवस्थी एवं रामू सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और नगरवासी उपस्थित रहे। 51 वर्षों से निरंतर जारी यह अखंड नवधा रामायण धार्मिक नगरी मल्हार की आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बनी हुई है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हो सकता है आप चूक गए हों