दामोदर कांत के प्रयासों को मिली सफलता, सरगवां पहुंच मार्ग के नवीनीकरण के लिए 71.96 लाख रुपये मंजूर जर्जर मार्ग का होगा नवीनीकरण ग्रामीणों में जगी बेहतर आवागमन की उम्मीद
विमल कांत की रिपोर्ट
Hindtimes news मस्तूरी। मस्तूरी-मल्हार मुख्य मार्ग से सरगवां तक जाने वाली जर्जर सड़क के नवीनीकरण का रास्ता अब साफ हो गया है। जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत के प्रयासों से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सरगवां पहुंच मार्ग के नवीनीकरण के लिए 71 लाख 96 हजार रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति मिली है। सड़क नवीनीकरण की स्वीकृति मिलने से क्षेत्र के ग्रामीणों को जल्द ही आवागमन की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद जगी है।
गौरतलब है कि मस्तूरी-मल्हार मुख्य मार्ग से सरगवां तक जाने वाली लगभग 1800 मीटर लंबी सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में थी। मार्ग पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण राहगीरों और ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। सड़क की खराब स्थिति के चलते लोगों को आने-जाने में असुविधा होती थी। ग्रामीण लंबे समय से इस मार्ग के नवीनीकरण की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों की समस्या को लेकर किया प्रयास ग्रामीणों की परेशानी को गंभीरता से लेते हुए जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत ने संबंधित विभाग के अधिकारियों के समक्ष सड़क की जर्जर स्थिति और क्षेत्रवासियों की समस्याओं को प्रमुखता से रखा। सड़क के नवीनीकरण की आवश्यकता को लेकर किए गए प्रयासों के बाद अब इस कार्य के लिए 71.96 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति मिली है। इससे लंबे समय से सड़क सुधार की बाट जोह रहे ग्रामीणों को राहत मिलने की उम्मीद है। सड़क सुधरने से आवागमन होगा सुगम सरगवां पहुंच मार्ग का नवीनीकरण होने से गांव सहित आसपास के क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने की संभावना है। सड़क की स्थिति बेहतर होने से राहगीरों को गड्ढों और खराब मार्ग के कारण होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी। साथ ही मुख्य मार्ग से गांव का सड़क संपर्क भी बेहतर होगा, जिससे ग्रामीणों के दैनिक आवागमन में सहूलियत होगी। जल्द शुरू हो सकता है नवीनीकरण कार्य 71 लाख 96 हजार रुपये की स्वीकृति मिलने के बाद अब ग्रामीणों को सड़क नवीनीकरण का कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद है। लंबे समय से जर्जर सड़क की समस्या से जूझ रहे सरगवां के ग्रामीणों के लिए यह स्वीकृति राहत भरी खबर है। अब क्षेत्रवासियों की नजरें निर्माण कार्य शुरू होने और सड़क के गुणवत्तापूर्ण नवीनीकरण पर टिकी हैं।


