अक्टूबर 17, 2026

मस्तूरी (किरारी) में 17 अक्टूबर को होगा नारी नवरंग महोत्सव के तहत गरबा महोत्सव

0
1002983985

विमल कांत की रिपोर्ट

महिलाओं की सुरक्षा, भारतीय संस्कृति और पारिवारिक सहभागिता पर रहेगा विशेष जोर

Hindtimes news मस्तूरी। नारी शक्ति, भारतीय संस्कृति और परंपरा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मस्तूरी क्षेत्र के किरारी स्थित शिव शक्ति मंगलम में शनिवार, 17 अक्टूबर को नारी नवरंग महोत्सव के तहत गरबा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 5 बजे से शुरू होगा। आयोजन में महिलाओं के साथ-साथ बच्चों, बुजुर्गों और पूरे परिवार की सहभागिता को प्रोत्साहित किया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार, गरबा महोत्सव को धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता के संगम के रूप में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में पारंपरिक गरबा नृत्य के माध्यम से भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ावा दिया जाएगा। आयोजन में छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान और नारी शक्ति के महत्व को भी विशेष रूप से प्रदर्शित किया जाएगा।आयोजन की खास बात महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था, स्वयंसेवकों एवं निगरानी दल की तैनाती है। इसके साथ ही कार्यक्रम को पूरी तरह नशामुक्त और अनुशासित रखने पर जोर दिया गया है। आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि कार्यक्रम में शराब, तंबाकू सहित किसी भी प्रकार के नशे की अनुमति नहीं होगी।महोत्सव में परिवार के सभी सदस्यों के लिए उपयुक्त और सांस्कृतिक वातावरण तैयार करने की योजना है, ताकि महिलाएं और बच्चियां सुरक्षित माहौल में उत्साहपूर्वक भाग ले सकें।आयोजकों ने क्षेत्र की महिलाओं, युवतियों और समस्त परिवारों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर मां अंबे की भक्ति, गरबा की उमंग और भारतीय संस्कृति के उत्सव को सफल बनाने की अपील की है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हो सकता है आप चूक गए हों