अक्टूबर 17, 2026

ग्राम डोमगांव में भाजपा मंडल मल्हार की मासिक बैठक संपन्न,सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा के साथ आगामी कार्यक्रमों की बनी रूपरेखा, शक्ति केंद्रों और बूथों को सक्रिय करने पर जोर

0
1002993460

मस्तूरी से विमल कांत की रिपोर्ट

Hindtimes news भारतीय जनता पार्टी प्रदेश तथा जिला नेतृत्व के आह्वान पर मंडल मल्हार कार्यसमिति की मासिक बैठक ग्राम डोमगांव में आयोजित हुई  बैठक का शुभारंभ जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पं. दीनदयाल उपाध्याय व भारत माता के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलित कर भारत माता की जयकारों से की गई बैठक में मौजूद जिला तथा मंडल के पदाधिकारी का स्वागत के उपरांत बैठक को संबोधित करते हुए मंडल महामंत्री राजकुमार वर्मा ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम में मंडल स्तरीय समस्त कार्यक्रमों का बेहतर आयोजन रहा उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की की इस सप्ताह सभी शक्ति केदो में शक्ति केंद्र टोली की अनिवार्य रूप से बैठक आहट करें तथा आगामी 25 नवंबर को मोदी जी की मन की बात कार्यक्रम प्रत्येक बुथ पर बूथ टोली द्वारा अनिवार्य रूप से श्रवण करने का आग्रह किया धनीराम यादव तथा देवचरण यादव ने भी सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी के सभी कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए सभी कार्यक्रमों को संपन्न करने का आग्रह किया

उक्त बैठक में सेवा_संकल्प_अभियान की समीक्षा तथा आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई इस अवसर पर श्री धनीराम यादव जिला मंत्री अपिव मोर्चा मंडल मंत्री श्री देवचरण यादव अजा मोर्चा अध्यक्ष श्री हेमंत नारंगे अपिव मोर्चा अध्यक्ष श्री देवेंद्र जायसवाल जी वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री कौशल पटेल शांतनु पटेल पुरुषोत्तम पटेल सत्या राय सुनील विजय  सूर्यकांत राकेश  परमेश्वर गुलाब हेमंत अशोक मूलचंद कृष्ण कुमार साहू रामशरण मनोज रितेश शंकर सहित मंडल के पदाधिकारी शक्ति केंद्र के संयोजक सहसंयोजक बुथ अध्यक्ष व कार्यकर्ता उपस्थित हुए

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हो सकता है आप चूक गए हों