अक्टूबर 6, 2026

खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे..! अविश्वास प्रस्ताव में मात के बाद बहतरा पंचायत में नया विवाद 14 पंचों के सामने विश्वास नहीं जीत पाईं पूर्व सरपंच,अब पंचों को हटाने की मांग लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंचीं

0
1002910953

विमल कांत की रिपोर्ट

Hindtimes news मस्तूरी। ग्राम पंचायत बहतरा में पूर्व सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के बाद पंचायत की राजनीति में नया मोड़ आ गया है। अविश्वास प्रस्ताव में पूर्व सरपंच श्रीमती सुरेखा पटेल को महज दो मतों का समर्थन मिला, जबकि वे अपना विश्वास साबित नहीं कर सकीं। अब पूर्व सरपंच अपने समर्थकों के साथ पंचायत के पंचों को लेकर शिकायत करने मस्तूरी एसडीएम कार्यालय पहुंचीं।
पूर्व सरपंच सुरेखा पटेल के समर्थकों द्वारा एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर पंचायत के पंचों के खिलाफ कार्रवाई और उन्हें भी हटाने की मांग की गई है। इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थक तहसील कार्यालय पहुंचे और पूरे मामले को लेकर अपनी बात रखी।

ज्ञापन में पूर्व सरपंच के समर्थक परमानंद बंजारे, दिलीप पटेल एवं एक जागेश्वर पटेल सहित ग्राम पंचायत बहतरा के पंचों के संबंध में शिकायत की गई है। पंचों में गंगा बाई पटेल, रमशीला बाई पटेल, शोभाराम बर्मन, वेदबाई घृतलहरे, ममता पटेल, माहेश्वरी बंजारे, फूलबाई यादव, करुणा बाई, तोरन पटेल, कुमार रजक, मनबोध पटेल, रवि नेताम, खड़न कुमार पटेल, भागवत पटेल एवं लीलाबाई पटेल के नाम शामिल बताए गए हैं।ट कीइधर, पूर्व सरपंच द्वारा अविश्वास प्रस्ताव में बहुमत हासिल नहीं कर पाने के बाद अब उन्हीं पंचों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंचने पर की घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। पंचायत के कुछ ग्रामीणों और पंचों ने इस घटनाक्रम पर तंज कसते हुए कहा कि “खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे” वाली कहावत यहां चरितार्थ होती नजर आ रही है।हालांकि, पूरे मामले में प्रशासन की ओर से ज्ञापन पर क्या टटटकार्रवाई की जाती है, यह आने वाले दिनों में स्पष्ट होगा। फिलहाल बहतरा पंचायत का यह विवाद मस्तूरी क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

हो सकता है आप चूक गए हों