जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों की उपस्थिति में मस्तूरी विधानसभा में जबर संगठन विस्तार
विमल कांत की रिपोर्ट
Hindtimes news मस्तूरी, बिलासपुर। जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी एवं छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना द्वारा मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में संगठन विस्तार को लेकर ग्राम पताईडीह (पचपेड़ी, मस्तूरी ब्लॉक) में बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रकांत यादु, जिला अध्यक्ष शैलु ठाकुर, बलौदा बाजार जिला अध्यक्ष सुरेंद्र यादव, वेद प्रसाद वर्मा, योगश यदु, ब्लाक अध्यक्ष अजय सुर्या, नंदलाल,मनिष बघेल की विशेष उपस्थित रही।
बैठक में विधानसभा क्षेत्र में संगठन की वर्तमान स्थिति, आगामी गतिविधियों तथा गांव-गांव संगठनात्मक संपर्क को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान स्थानीय स्तर पर अधिक से अधिक लोगों को संगठनात्मक गतिविधियों से जोड़ने, बूथ एवं ग्राम स्तर पर जिम्मेदारियां निर्धारित करने तथा क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं को सामने लाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि संगठन विस्तार के साथ मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में स्थानीय मुद्दों और जनसमस्याओं को व्यवस्थित रूप से सामने रखने का प्रयास किया जाएगा। बैठक मे छत्तीसगढ़िया समाज की एकजुटता पर भी जोर दिया गया।
कार्यक्रम में प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। बैठक के अंत में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं गांव-स्तरीय बैठकों की रूपरेखा पर चर्चा की गई। साथ ही मस्तूरी विधानसभा म संगठन को मजबूत करने के लिए नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई जिसमें पचपेड़ी खड अध्यक्ष मृत्युंजय कवर, खंड उपाध्यक्ष बालमुकुंद केवट, ब्लाक मंत्री लव कुमार प्रजापति, मल्हार गुड़ी अध्यक्ष राहुल यादव, पताइडीह पार अध्यक्ष बसंत यादव, गुडी अध्यक्ष पताईडीह मनाराम यादव को बनाया गया।


