कृषि विभाग का एक्शनः180 क्विंटल अमानक उर्वरक बिक्री पर प्रतिबंध

विमल कांत की रिपोर्ट

Hindtimes news बिलासपुर/कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार किसानों को गुणवत्तायुक्त खाद एवं बीज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा रतनपुर क्षेत्र में उर्वरक एवं कृषि आदान प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। यह कार्रवाई उप संचालक कृषि श्री पी. डी. हथेश्वर के मार्गदर्शन में की गई।निरीक्षण दल में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री संतोष टोंडे तथा कृषि विकास अधिकारी एवं उर्वरक निरीक्षक रतनपुर शामिल रहे। दल द्वारा सेवा सहकारी समिति चपोरा, महेश्वरी कृषि केंद्र रतनपुर, मेंसर्स गुप्ता ग्रेन मर्चेंट रतनपुर, सेवा सहकारी समिति रतनपुर तथा उन्नत कृषि सेवा केन्द्र रतनपुर का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों में आवश्यक अभिलेखों एवं भंडारण संबंधी अनियमितताएं पाए जाने पर संबंधित संस्थाओं एवं विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। वहीं मेंसर्स गुप्ता ग्रेन मर्चेंट रतनपुर में भंडारित अमानक उर्वरक एनपीके 20:20:0:13 की लगभग 180 क्विंटल मात्रा पर तत्काल प्रभाव से विक्रय प्रतिबंध लगाया गया। उप संचालक कृषि ने स्पष्ट किया है कि किसानों के हितों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा गुणवत्ताहीन अथवा अमानक कृषि आदानों के विक्रय पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। विभाग द्वारा जिले में खाद-बीज की उपलब्धता एवं गुणवत्ता की सतत निगरानी की जा रही है, ताकि किसानों को समय पर समुचित एवं गुणवत्तायुक्त कृषि सामग्री उपलब्ध हो सके।

Related Posts

अवैध खनन पर शिकंजा 9 वाहन समेत 1500 टन कोयला जब्त

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news बिलासपुर कलेक्टर के निर्देश और उप संचालक खनिज के मार्गदर्शन में जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ खनिज विभाग द्वारा लगातार…

महमंद में बहुप्रतीक्षित सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन, ग्रामीणों में खुशी की लहर

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news 24×7 मस्तूरी। विधानसभा क्षेत्र मस्तूरी अंतर्गत ग्राम पंचायत महमंद के वार्ड क्रमांक 3 में लंबे समय से प्रतीक्षित सीसी रोड निर्माण कार्य का विधिवत…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

कृषि विभाग का एक्शनः180 क्विंटल अमानक उर्वरक बिक्री पर प्रतिबंध

कृषि विभाग का एक्शनः180 क्विंटल अमानक उर्वरक बिक्री पर प्रतिबंध

अवैध खनन पर शिकंजा 9 वाहन समेत 1500 टन कोयला जब्त

अवैध खनन पर शिकंजा 9 वाहन समेत 1500 टन कोयला जब्त

ग्राम पंचायत डंगनिया में मनरेगा अंतर्गत तालाब गहरीकरण कार्य का शुभारंभ

ग्राम पंचायत डंगनिया में मनरेगा अंतर्गत तालाब गहरीकरण कार्य का शुभारंभ

महमंद में बहुप्रतीक्षित सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन, ग्रामीणों में खुशी की लहर

महमंद में बहुप्रतीक्षित सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन, ग्रामीणों में खुशी की लहर

मस्तूरी में उपखंड स्तरीय वन अधिकार समिति का पुनर्गठन,तीन जनपद सदस्य शामिल

मस्तूरी में उपखंड स्तरीय वन अधिकार समिति का पुनर्गठन,तीन जनपद सदस्य शामिल

निजी बोर मशीन संचालकों पर कड़ा एक्शन  ईंधन देने पर पूर्ण प्रतिबंध

निजी बोर मशीन संचालकों पर कड़ा एक्शन  ईंधन देने पर पूर्ण प्रतिबंध