अवैध खनन पर शिकंजा 9 वाहन समेत 1500 टन कोयला जब्त

विमल कांत की रिपोर्ट

Hindtimes news बिलासपुर कलेक्टर के निर्देश और उप संचालक खनिज के मार्गदर्शन में जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ खनिज विभाग द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। विशेष अभियान के तहत खनिज अमले ने अलग-अलग क्षेत्रों में दबिश देकर 2 जेसीबी मशीन, 1 लोडर मशीन और 5 हाईवा सहित कुल 9 वाहनों पर कार्रवाई की है। साथ ही अवैध रूप से संचालित कोयला डिपो को सील कर लगभग 1500 मीट्रिक टन कोयला जब्त किया गया है।खनिज विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 26 मई को ग्राम लिम्हा क्षेत्र में संचालित मेसर्स कश्यप कोल डिपो की जांच की गई। जांच में पाया गया कि भंडारण अनुज्ञा की अवधि समाप्त होने के बाद भी डिपो का संचालन जारी था। इस पर विभाग ने मौके पर पहुंचकर एक ट्रेलर वाहन और भारी मात्रा में रखे लगभग 1500 मीट्रिक टन कोयले को जब्त कर डिपो सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद लोडर मशीन को भी सील किया गया।इसी दौरान खनन क्षेत्र में शासकीय भूमि पर बिना वैध अनुमति के खनिज उत्खनन करते हुए दो जेसीबी मशीनें पकड़ी गईं। वहीं दो हाईवा वाहन चालकों द्वारा वाहन छोड़कर भाग जाने पर विभाग ने वाहनों को मौके पर ही सील कर दिया। जब्त 1 ट्रेलर और 2 जेसीबी मशीनों को रतनपुर थाना की अभिरक्षा में रखा गया है, जबकि लोडर मशीन एवं हाईवा वाहनों को यथास्थान सील किया गया है।इसके अतिरिक्त 27 मई को पचपेड़ी, लावर और मस्तूरी क्षेत्र में भी संयुक्त जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान पचपेड़ी क्षेत्र में अवैध रूप से चूना पत्थर परिवहन करते 1 हाईवा तथा लावर क्षेत्र में रेत परिवहन करते 2 हाईवा वाहनों को जब्त किया गया। सभी मामलों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 के तहत कार्रवाई की जा रही है। खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है, जिससे अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

Related Posts

महमंद में बहुप्रतीक्षित सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन, ग्रामीणों में खुशी की लहर

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news 24×7 मस्तूरी। विधानसभा क्षेत्र मस्तूरी अंतर्गत ग्राम पंचायत महमंद के वार्ड क्रमांक 3 में लंबे समय से प्रतीक्षित सीसी रोड निर्माण कार्य का विधिवत…

निजी बोर मशीन संचालकों पर कड़ा एक्शन  ईंधन देने पर पूर्ण प्रतिबंध

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news बिलासपुर। जिले में अवैध बोर खनन और भूजल दोहन पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। कलेक्टर बिलासपुर द्वारा…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

अवैध खनन पर शिकंजा 9 वाहन समेत 1500 टन कोयला जब्त

अवैध खनन पर शिकंजा 9 वाहन समेत 1500 टन कोयला जब्त

ग्राम पंचायत डंगनिया में मनरेगा अंतर्गत तालाब गहरीकरण कार्य का शुभारंभ

ग्राम पंचायत डंगनिया में मनरेगा अंतर्गत तालाब गहरीकरण कार्य का शुभारंभ

महमंद में बहुप्रतीक्षित सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन, ग्रामीणों में खुशी की लहर

महमंद में बहुप्रतीक्षित सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन, ग्रामीणों में खुशी की लहर

मस्तूरी में उपखंड स्तरीय वन अधिकार समिति का पुनर्गठन,तीन जनपद सदस्य शामिल

मस्तूरी में उपखंड स्तरीय वन अधिकार समिति का पुनर्गठन,तीन जनपद सदस्य शामिल

निजी बोर मशीन संचालकों पर कड़ा एक्शन  ईंधन देने पर पूर्ण प्रतिबंध

निजी बोर मशीन संचालकों पर कड़ा एक्शन  ईंधन देने पर पूर्ण प्रतिबंध

छत्तीसगढ़ पत्रकार न्याय कल्याण महासंघ की रायपुर जिला कार्यकारिणी घोषित

छत्तीसगढ़ पत्रकार न्याय कल्याण महासंघ की रायपुर जिला कार्यकारिणी घोषित