मस्तूरी को मिले नए एसडीओपी, डेरहा राम टंडन ने संभाला चार्ज

विमल कांत की रिपोर्ट

Hindtimes newsमस्तूरी पुलिस अनुविभाग में प्रशासनिक बदलाव के तहत डेरहा राम टंडन ने नए अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने सेवानिवृत्त हुए एसडीओपी लालचंद मोहले के स्थान पर जिम्मेदारी संभाली। पदभार ग्रहण करने के बाद पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दीं।

नवनियुक्त एसडीओपी डेरहा राम टंडन ने कहा कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण तथा आम जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना होगा। उन्होंने कहा कि पुलिस जनता की सुरक्षा और विश्वास की सबसे बड़ी जिम्मेदारी निभाती है तथा इस दिशा में पूरी निष्ठा के साथ कार्य किया जाएगा।
गौरतलब है कि सेवानिवृत्त एसडीओपी लालचंद मोहले ने अपने कार्यकाल के दौरान मस्तूरी क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और जनता के बीच पुलिस की सकारात्मक छवि स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके सेवानिवृत्त होने के बाद अब डेरहा राम टंडन ने नई जिम्मेदारी संभालते हुए पुलिस अनुविभाग की कमान अपने हाथों में ली है।
क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं गणमान्य नागरिकों ने डेरहा राम टंडन को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं। लोगों ने उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में मस्तूरी पुलिस अनुविभाग नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा और जनता को बेहतर पुलिसिंग का लाभ मिलेगा।

Related Posts

मल्हार वार्ड-12 में 30.90 लाख से मंगल भवन उन्नयन व CC रोड का भूमिपूजन

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news मल्हार।नगर पंचायत मल्हार के वार्ड क्रमांक 12 में गुरुवार को मंगल भवन उन्नयन कार्य और CC रोड सह किचन शेड निर्माण का भूमिपूजन किया…

डिप्टी CM अरुण साव ने लोरमी-गोंडखाम्ही सड़क का किया निरीक्षण,समय पर काम पूरा करने के निर्देश

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news बिलासपुर।उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने बुधवार को लोरमी से गोंडखाम्ही नहर तक निर्माणाधीन 10 किमी सड़क का निरीक्षण किया। साव…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

साहित्यकार उमेश श्रीवास की दो कृतियों का लोकार्पण,’शब्द शिखर सम्मान’ से नवाजे गए

साहित्यकार उमेश श्रीवास की दो कृतियों का लोकार्पण,’शब्द शिखर सम्मान’ से नवाजे गए

ओखर में फुलेश्वरी साहू निर्विरोध निर्वाचित, गिधपुरी में बबलू पटेल 57 वोट से जीते

ओखर में फुलेश्वरी साहू निर्विरोध निर्वाचित, गिधपुरी में बबलू पटेल 57 वोट से जीते

मस्तूरी को मिले नए एसडीओपी, डेरहा राम टंडन ने संभाला चार्ज

मस्तूरी को मिले नए एसडीओपी, डेरहा राम टंडन ने संभाला चार्ज

सुशासन तिहार से गांव-गांव हो रहा त्वरित समाधान :राजेश सूर्यवंशी

सुशासन तिहार से गांव-गांव हो रहा त्वरित समाधान :राजेश सूर्यवंशी

मल्हार वार्ड-12 में 30.90 लाख से मंगल भवन उन्नयन व CC रोड का भूमिपूजन

मल्हार वार्ड-12 में 30.90 लाख से मंगल भवन उन्नयन व CC रोड का भूमिपूजन

बिलासा एयरपोर्ट पर एंटी हाईजैक मॉक ड्रिल QRT ने आतंकियों को किया ढेर

बिलासा एयरपोर्ट पर एंटी हाईजैक मॉक ड्रिल QRT ने आतंकियों को किया ढेर