ओखर में फुलेश्वरी साहू निर्विरोध निर्वाचित, गिधपुरी में बबलू पटेल 57 वोट से जीते

विमल कांत की रिपोर्ट

Hindtimes news मल्हार।छत्तीसगढ़ में चल रहे पंचायत उपचुनाव में मल्हार मंडल क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी का दबदबा रहा। ओखर और गिधपुरी ग्राम पंचायत में हुए उपचुनाव में भाजपा समर्थित दोनों प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। ओखर ग्राम पंचायत के वार्ड क्रमांक 20 में भाजपा के बूथ अध्यक्ष बलराम साहू की पत्नी फुलेश्वरी साहू निर्विरोध पंच निर्वाचित हुईं। फुलेश्वरी साहू ने जीत का श्रेय जिला मंत्री राजकुमार साहू और भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया।

वहीं गिधपुरी ग्राम पंचायत के वार्ड में हुए उपचुनाव में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता कुशल पटेल के पुत्र बबलू पटेल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 57 मतों से हराकर पंच पद पर जीत हासिल की। गिधपुरी के चुनाव प्रभारी मंडल मंत्री देवचरण यादव ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से कठिन वार्ड में भाजपा को बड़ी जीत मिली है।
जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर और मुंह मीठा कराकर बधाई दी। इस अवसर पर जिला मंत्री राजकुमार साहू, मंडल महामंत्री रोहित कश्यप, राजकुमार वर्मा, मंडल मंत्री देवचरण यादव, कुशल पटेल, गोविंद पटेल, ओमप्रकाश पटेल, बलराम साहू, झंडी साहू, रितेश साहू, विजय साहू सहित ओखर, गिधपुरी व मल्हार मंडल के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Posts

सुशासन तिहार से गांव-गांव हो रहा त्वरित समाधान :राजेश सूर्यवंशी

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news बिलासपुर।सुशासन तिहार 2026 के तहत कोटा जनपद के ग्राम रानीगांव में आयोजित समस्या निवारण शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी मुख्य अतिथि के…

बिलासा एयरपोर्ट पर एंटी हाईजैक मॉक ड्रिल QRT ने आतंकियों को किया ढेर

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news बिलासपुर। बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट में शुक्रवार को एंटी हाईजैक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन के मापदंडों पर साल…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

साहित्यकार उमेश श्रीवास की दो कृतियों का लोकार्पण,’शब्द शिखर सम्मान’ से नवाजे गए

साहित्यकार उमेश श्रीवास की दो कृतियों का लोकार्पण,’शब्द शिखर सम्मान’ से नवाजे गए

ओखर में फुलेश्वरी साहू निर्विरोध निर्वाचित, गिधपुरी में बबलू पटेल 57 वोट से जीते

ओखर में फुलेश्वरी साहू निर्विरोध निर्वाचित, गिधपुरी में बबलू पटेल 57 वोट से जीते

मस्तूरी को मिले नए एसडीओपी, डेरहा राम टंडन ने संभाला चार्ज

मस्तूरी को मिले नए एसडीओपी, डेरहा राम टंडन ने संभाला चार्ज

सुशासन तिहार से गांव-गांव हो रहा त्वरित समाधान :राजेश सूर्यवंशी

सुशासन तिहार से गांव-गांव हो रहा त्वरित समाधान :राजेश सूर्यवंशी

मल्हार वार्ड-12 में 30.90 लाख से मंगल भवन उन्नयन व CC रोड का भूमिपूजन