किसानों में चिंता: जिपं सदस्य दामोदर कांत ने उपायुक्त सहकारिता को लिखा पत्र

विमल कांत की रिपोर्ट

Hindtimes news मस्तूरी | विधानसभा क्षेत्र मस्तूरी की सेवा सहकारी समितियों में खाद, बीज एवं किसान क्रेडिट कार्ड (के.सी.सी.) ऋण वितरण कार्य धीमी गति से चलने के कारण किसानों में भारी चिंता व्याप्त है। इस संबंध में जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत ने उपायुक्त सहकारिता, जिला बिलासपुर को पत्र लिखकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।
जिपं सदस्य दामोदर कांत ने पत्र में अवगत कराया कि मस्तूरी क्षेत्र की अधिकांश सेवा सहकारी समितियों में खाद-बीज और के.सी.सी. वितरण बेहद धीमी गति से हो रहा है। खरीफ सीजन शुरू होने वाला है क्षेत्र के किसानों ने उनसे मिलकर खाद-बीज व के.सी.सी. ऋण का त्वरित वितरण कराने की गुहार लगाई है।
उन्होंने कहा कि समय पर कृषि आदान न मिलने से बुआई प्रभावित होने की आशंका है, जिससे किसान भविष्य को लेकर चिंतित हैं।
दामोदर कांत ने किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए उपायुक्त सहकारिता से मांग की है कि समस्त सेवा सहकारी समितियों एवं संबंधित शाखाओं को खाद, बीज तथा के.सी.सी. ऋण का अविलम्ब वितरण सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्देश पत्र जारी किया जाए।उन्होंने कहा कि समय पर वितरण होने से किसान खरीफ फसल की तैयारी समय पर कर सकेंगे और कृषि कार्य सुचारू रूप से चल सकेगा।

Related Posts

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news मल्हार | नगर पंचायत मल्हार के विकास कार्यों को गति देने एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा के उद्देश्य से नगर पंचायत…

प्रदेशभर में गूंजा “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” का संदेश अनुसूचित जाति मोर्चा ने मनाया भव्य अभियान

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news रायपुर। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस

केवतरा में 10 लाख की CC रोड का भूमिपूजन,ग्रामीणों की राह होगी आसान
कीचड़ से मिलेगी मुक्ति

केवतरा में 10 लाख की CC रोड का भूमिपूजन,ग्रामीणों की राह होगी आसान<br>कीचड़ से मिलेगी मुक्ति