पचपेड़ी सब स्टेशन में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में आक्रोश, सामूहिक ज्ञापन सौंपा

विमल कांत

मस्तूरी/पचपेड़ी क्षेत्र के सब स्टेशन में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से जलसो, बेल्हा, सुलौनी सहित आसपास के गांवों के ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। समस्या से परेशान होकर सैकड़ों ग्रामीणों ने एकजुट होकर विद्युत विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा और तत्काल सुधार की मांग की।
जनजीवन पूरी तरह प्रभावित
ग्रामीणों के अनुसार पिछले कई दिनों से बिना पूर्व सूचना के दिन-रात में घंटों बिजली बंद की जा रही है। गर्मी के मौसम में बिजली न होने से
छोटे बच्चे, बुजुर्ग और मरीज सबसे ज्यादा परेशान हैं
किसानों की सिंचाई ठप होने से खेती प्रभावित हो रही है
आटा चक्की, दुकानें और पेयजल आपूर्ति भी ठप पड़ी है, क्योंकि अधिकांश गांवों में पानी की सप्लाई बिजली पर निर्भर है
रात में अचानक बिजली गुल होने से लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं।
लापरवाही का आरोप, आंदोलन की चेतावनी ग्रामीणों का आरोप है कि पचपेड़ी सब स्टेशन में तकनीकी खामी और विभागीय लापरवाही के कारण यह स्थिति बनी हुई है। कई बार शिकायत के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
ज्ञापन सौंपने पहुंचे ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द बिजली व्यवस्था नहीं सुधारी गई और अनावश्यक कटौती पर रोक नहीं लगी तो उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विद्युत विभाग की होगी।
जनप्रतिनिधि भी शामिल
ज्ञापन सौंपने के दौरान जनपद सदस्य राजकुमारी महेश्वर कुर्रे सरपंच धनेश कुमार साहू उपसरपंच इंद्रा राहुल कांत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में नियमित और सुचारू बिजली आपूर्ति की मांग की तथा प्रशासन से हस्तक्षेप कर तत्काल राहत दिलाने की अपील की।

Related Posts

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news मल्हार | नगर पंचायत मल्हार के विकास कार्यों को गति देने एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा के उद्देश्य से नगर पंचायत…

प्रदेशभर में गूंजा “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” का संदेश अनुसूचित जाति मोर्चा ने मनाया भव्य अभियान

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news रायपुर। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस

केवतरा में 10 लाख की CC रोड का भूमिपूजन,ग्रामीणों की राह होगी आसान
कीचड़ से मिलेगी मुक्ति

केवतरा में 10 लाख की CC रोड का भूमिपूजन,ग्रामीणों की राह होगी आसान<br>कीचड़ से मिलेगी मुक्ति