पचपेड़ी में ओपन स्कूल शुरू करने की मांग: व्यापारी संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
विमल कांत की रिपोर्ट
Hindtimes news बिलासपुर/पचपेड़ी व्यापारी संघ ने स्वामी आत्मानंद हिंदी एवं अंग्रेजी मीडियम स्कूल पचपेड़ी में ओपन स्कूल प्रारंभ करने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर बिलासपुर को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में बताया गया कि पचपेड़ी क्षेत्र में अनेक छात्र-छात्राएं आर्थिक, पारिवारिक व अन्य कारणों से पढ़ाई बीच में छोड़ देते हैं। खासकर परीक्षा में असफल होने के बाद कई विद्यार्थी शिक्षा से पूरी तरह वंचित हो जाते हैं। क्षेत्र में ओपन स्कूल की सुविधा उपलब्ध नहीं होने से ऐसे विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई जारी रखने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।व्यापारी संघ ने कलेक्टर से मांग की है कि स्वामी आत्मानंद स्कूल पचपेड़ी में ओपन स्कूल की सुविधा तत्काल शुरू की जाए। इससे गरीब, पिछड़े एवं पढ़ाई से वंचित छात्र-छात्राओं को पुनः शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा जा सकेगा और वे अपना उज्ज्वल भविष्य बना सकेंगे।
ज्ञापन सौंपने के दौरान व्यापारी संघ पचपेड़ी के अध्यक्ष *सुरेश खटकर उपाध्यक्ष रमेश सूर्यकांत भाजयुमो जिला कार्यसमिति सदस्य पूरन सिंह ठाकुर, मल्हार मंडल उपाध्यक्ष लोकनाथ बंजारे युवा मोर्चा उपाध्यक्ष रंजीत सोनवानी व्यापारी संघ सहसचिव सतानंद दिव्य सचिव रंजीत राय एवं घनश्याम खूंटे उपस्थित रहे।



