खूंटाघाट जलाशय से नहरों में पानी छोड़ा गया, 107 गांवों के 211 तालाब भरने की योजना

विमल कांत की रिपोर्ट

Hindtimes news मस्तूरी। क्षेत्र में बढ़ती जल आवश्यकता को देखते हुए जिला प्रशासन ने खूंटाघाट जलाशय से नहरों के माध्यम से गांवों के निस्तारी तालाब भरने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। कलेक्टर के निर्देश पर जल संसाधन विभाग द्वारा शनिवार, 25 अप्रैल को सुबह 11 बजे से खारंग जलाशय के बाएं एवं दाएं तट की नहरों में पानी छोड़ा गया।इस पहल के तहत नहर किनारे बसे 107 गांवों के 211 तालाबों को भरने की योजना बनाई गई है।

यह निर्णय जनप्रतिनिधियों की मांग और ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ती पानी की समस्या को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जिससे आमजन को राहत मिलने की उम्मीद है।प्रशासन द्वारा ग्रामीणों से अपील की गई है कि नहर के पानी का उपयोग केवल निस्तारी तालाबों को भरने के लिए ही करें। साथ ही जल संसाधन विभाग के मैदानी अमले को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में तालाब भरवाना सुनिश्चित करें और किसी भी स्थिति में पानी का उपयोग अन्य कार्यों के लिए न होने दें। इस अवसर पर क्षेत्र की जनप्रतिनिधियों द्वारा खूंटाघाट जलाशय पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना के साथ बांध से पानी छोड़ा गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, सदस्य दामोदर कांत, सतकली बावरे, अंबिका साहू, कोटा जनपद अध्यक्ष सूरज साधेलाल, मस्तूरी के पूर्व जनपद सदस्य लक्ष्मी टंडन, कांग्रेस नेता अमृत राठौर, रमेश पटेल सहित जल संसाधन विभाग के एसडीओ विजय श्रीवास्तव, सब इंजीनियर राकेश सोनी एवं मस्तूरी क्षेत्र के पत्रकार संघ अध्यक्ष रघु यादव, सत्यजीत बावरे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।इस पहल से मस्तूरी क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में जल संकट को काफी हद तक कम करने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Posts

साहित्यकार उमेश श्रीवास की दो कृतियों का लोकार्पण,’शब्द शिखर सम्मान’ से नवाजे गए

विमल कांत की रिपोर्ट 7389310970 Hindtimes news रायपुर प्रदेश की अग्रणी सामाजिक एवं साहित्यिक संस्था वक्ता मंच द्वारा राजधानी रायपुर स्थित वृन्दावन सभागृह में आयोजित भव्य “काव्य महाकुंभ एवं शब्द…

कृषि विभाग का एक्शनः180 क्विंटल अमानक उर्वरक बिक्री पर प्रतिबंध

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news बिलासपुर/कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार किसानों को गुणवत्तायुक्त खाद एवं बीज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा रतनपुर क्षेत्र में उर्वरक एवं…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

पूजा-अर्चना के साथ कुटेला धाम में शुरू हुआ भाजपा एससी मोर्चा का 12 साल विश्वास के अभियान

पूजा-अर्चना के साथ कुटेला धाम में शुरू हुआ भाजपा एससी मोर्चा का 12 साल विश्वास के अभियान

साहित्यकार उमेश श्रीवास की दो कृतियों का लोकार्पण,’शब्द शिखर सम्मान’ से नवाजे गए

साहित्यकार उमेश श्रीवास की दो कृतियों का लोकार्पण,’शब्द शिखर सम्मान’ से नवाजे गए

ओखर में फुलेश्वरी साहू निर्विरोध निर्वाचित, गिधपुरी में बबलू पटेल 57 वोट से जीते

ओखर में फुलेश्वरी साहू निर्विरोध निर्वाचित, गिधपुरी में बबलू पटेल 57 वोट से जीते

मस्तूरी को मिले नए एसडीओपी, डेरहा राम टंडन ने संभाला चार्ज

मस्तूरी को मिले नए एसडीओपी, डेरहा राम टंडन ने संभाला चार्ज

सुशासन तिहार से गांव-गांव हो रहा त्वरित समाधान :राजेश सूर्यवंशी

सुशासन तिहार से गांव-गांव हो रहा त्वरित समाधान :राजेश सूर्यवंशी

मल्हार वार्ड-12 में 30.90 लाख से मंगल भवन उन्नयन व CC रोड का भूमिपूजन

मल्हार वार्ड-12 में 30.90 लाख से मंगल भवन उन्नयन व CC रोड का भूमिपूजन