पूजा-अर्चना के साथ कुटेला धाम में शुरू हुआ भाजपा एससी मोर्चा का 12 साल विश्वास के अभियान

प्रदेश महामंत्री चंद्र प्रकाश सूर्या हुए शामिल, कहा- अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा विकास

विमल कांत की रिपोर्ट

Hindtimes news मस्तूरी/देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा 5 से 21 जून तक “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत मस्तूरी विधानसभा के कुटेला धाम में मल्हार मंडल द्वारा अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत माता सहोदर मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना से हुई। पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि, राष्ट्र की उन्नति और प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए प्रार्थना की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चंद्र प्रकाश सूर्या रहे जिसमें वरिष्ठजनों को साल श्रीफल भेंट की गई वही एससी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री चंद्र प्रकाश सूर्या ने कहा कि 12 वर्षों में पीएम मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और जनसेवा के नए आयाम स्थापित किए हैं। आवास, उज्ज्वला, आयुष्मान, छात्रवृत्ति जैसी योजनाओं से अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचा है। उन्होंने बताया कि अभियान का उद्देश्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना है। आने वाले दिनों में क्षेत्र में जनहित व सेवा कार्य होंगे।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष हेमंत नवरंगे, महामंत्री सुरेश बंजारे, सुखराम खूंटे, उपाध्यक्ष सत्या राय, विमल कांत, कवेंद्र गंधर्व, राजेंद्र कुर्रे, अशोक सोनी, सुभाष टंडन, भागवत दीवान, मलिक दास दीवान, साधराम दिवाकर, शैलेंद्र घृतलहरे, द्वारिका प्रसाद, धीरज, शंभू लाल, सोनू खूंटे, राजू घृतलहरे, नवीन घोष, मंगल खूंटे, खेलूं घृतलहरे, जीवन घृतलहरे, रत्नूराम, जगदीश कुर्रे सहित बड़ी संख्या में मंडल पदाधिकारी, कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Related Posts

ओखर में फुलेश्वरी साहू निर्विरोध निर्वाचित, गिधपुरी में बबलू पटेल 57 वोट से जीते

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news मल्हार।छत्तीसगढ़ में चल रहे पंचायत उपचुनाव में मल्हार मंडल क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी का दबदबा रहा। ओखर और गिधपुरी ग्राम पंचायत में हुए…

सुशासन तिहार से गांव-गांव हो रहा त्वरित समाधान :राजेश सूर्यवंशी

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news बिलासपुर।सुशासन तिहार 2026 के तहत कोटा जनपद के ग्राम रानीगांव में आयोजित समस्या निवारण शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी मुख्य अतिथि के…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

पूजा-अर्चना के साथ कुटेला धाम में शुरू हुआ भाजपा एससी मोर्चा का 12 साल विश्वास के अभियान

पूजा-अर्चना के साथ कुटेला धाम में शुरू हुआ भाजपा एससी मोर्चा का 12 साल विश्वास के अभियान

साहित्यकार उमेश श्रीवास की दो कृतियों का लोकार्पण,’शब्द शिखर सम्मान’ से नवाजे गए

साहित्यकार उमेश श्रीवास की दो कृतियों का लोकार्पण,’शब्द शिखर सम्मान’ से नवाजे गए

ओखर में फुलेश्वरी साहू निर्विरोध निर्वाचित, गिधपुरी में बबलू पटेल 57 वोट से जीते

ओखर में फुलेश्वरी साहू निर्विरोध निर्वाचित, गिधपुरी में बबलू पटेल 57 वोट से जीते

मस्तूरी को मिले नए एसडीओपी, डेरहा राम टंडन ने संभाला चार्ज

मस्तूरी को मिले नए एसडीओपी, डेरहा राम टंडन ने संभाला चार्ज

सुशासन तिहार से गांव-गांव हो रहा त्वरित समाधान :राजेश सूर्यवंशी

सुशासन तिहार से गांव-गांव हो रहा त्वरित समाधान :राजेश सूर्यवंशी

मल्हार वार्ड-12 में 30.90 लाख से मंगल भवन उन्नयन व CC रोड का भूमिपूजन

मल्हार वार्ड-12 में 30.90 लाख से मंगल भवन उन्नयन व CC रोड का भूमिपूजन