मंडल मल्हार में SIR के बाद बूथ सशक्तिकरण तेज, ग्राम खपरी के बूथ क्रमांक 312 में नवीन समिति गठित

विमल कांत की रिपोर्ट

Hindtimes news मल्हार/भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के आह्वान पर मंडल मल्हार में विशेष गहन पुनर्गठन (SIR) के पश्चात नवगठित बूथों पर बूथ समितियों के गठन का कार्य तेजी से किया जा रहा है।इसी क्रम में बुधवार को ग्राम पंचायत खपरी के बूथ क्रमांक 312 में नवीन बूथ समिति का गठन किया गया। इस अवसर पर आयोजित बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर विस्तृत चर्चा हुई।

नवगठित बूथ समिति:बूथ अध्यक्ष:कृष्णकुमार कुर्रे  मंत्री:गिरिज कुमार गोंड मन की बात प्रमुख:शत्रुहन पाल सोशल मीडिया प्रभारी:दीपक कुर्रे बी.एल.ओ. 2:गजेंद्र कुमार सदस्यगण:वेदिन बाई पटेल, सरिता सिदार, सुमित पटेल, रुपेश पाल, दीपक कुर्रे, हरीकांत
बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित लोकनाथ बंजारे ने बूथ गठन की प्रक्रिया संपन्न कराई और संगठनात्मक मजबूती पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर सक्रिय, समर्पित एवं संगठित टीम तैयार करने से आगामी चुनावों में पार्टी को मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर युवा मोर्चा जिला कार्यकारिणी सदस्य पूरन सिंह ठाकुर सहित भाजपा के समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहे। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत एवं प्रभावशाली बनाने का संकल्प लिया और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर चर्चा की।

Related Posts

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

विमल कांत की रिपोर्ट महिला अपराध, छेड़छाड़ और अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा,पुलिस-जनप्रतिनिधि-जनता के बीच बेहतर समन्वय पर हुआ मंथन Hindtimes news पचपेड़ी। पचपेड़ी थाना की नवपदस्थ थाना…

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 19 सामान्य गर्भवती अनावश्यक रेफर,नर्सों को नोटिस

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news मस्तूरी।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मस्तूरी में गर्भवती महिलाओं के रेफरल मामलों को लेकर स्टाफ नर्सों की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में आ गई है। विभागीय…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

मस्तूरी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,22 जून को एसडीएम कार्यालय घेराव

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर पंचायत मल्हार प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

पचपेड़ी थाना में नई पहल: टीआई कमला पुसाम ने जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों संग बनाई सुरक्षा रणनीति

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

चैंपियन पब्लिक स्कूल रिस्दा में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत

पचपेड़ी थाना प्रभारी बनीं कमला पुसाम, जनता को सख्त कार्रवाई का इंतजार