मस्तूरी में ‘बुलडोजर कार्रवाई’ पर बवाल: आदेश की अवहेलना या तहसीलदार की मनमानी?

विमल कांत की रिपोर्ट

Hindtimes news मस्तूरी। तहसील में पट्टे से प्राप्त भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर की गई बुलडोजर कार्रवाई अब विवादों में घिर गई है। तहसील प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं, जहां एक ओर न्यायालय द्वारा कब्जा हटाने के लिए निर्धारित समय सीमा दी गई थी, वहीं दूसरी ओर समय सीमा से पहले ही बुलडोजर चलवा दिया गया।मामला खसरा नंबर 187/2, रकबा 0.809 हेक्टेयर में से 0.40 एकड़ भूमि का है, जिस पर कब्जाधारी अश्वनी टोण्ट्रे के खिलाफ छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता 1959 की धारा 248 के तहत तहसील न्यायालय द्वारा 10 अप्रैल 2026 को बेदखली का आदेश पारित किया गया था। आदेश के अनुसार कब्जाधारी को 24 अप्रैल 2026 तक स्वयं अवैध कब्जा हटाकर पंचनामा प्रस्तुत करने का समय दिया गया था।
समय से पहले पहुंचा बुलडोजर, उठा विवाद
आरोप है कि तय समय सीमा से पहले ही तहसीलदार के नेतृत्व में प्रशासनिक अमला और बुलडोजर मौके पर पहुंच गया और दो कमरों के मकान पर कार्रवाई शुरू कर दी गई। पीड़ित अश्वनी टोण्ट्रे ने मौके पर विरोध करते हुए गुहार लगाई, लेकिन उसकी एक नहीं सुनी गई और मकान का हिस्सा तोड़ दिया गया।
हाईकोर्ट से स्टे, फिर भी जारी रही कार्रवाई
पीड़ित ने तत्काल उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर दी, जहां से उसे स्टे आदेश प्राप्त हुआ। आरोप है कि स्टे मिलने के बाद भी कुछ समय तक बुलडोजर चलता रहा और बाद में उच्च अधिकारियों के फोन आने पर कार्रवाई रोकी गई।
पीड़ित का आरोप: प्रमोशन के चक्कर में की गई जल्दबाजी
अश्वनी टोण्ट्रे ने आरोप लगाया कि तहसीलदार शिल्पा भगत द्वारा प्रमोशन की होड़ में जल्दबाजी दिखाते हुए कार्रवाई की गई, जबकि आदेश में स्पष्ट रूप से 24 अप्रैल तक का समय दिया गया था। उन्होंने नुकसान की भरपाई और निष्पक्ष जांच की मांग की है। साथ ही यह भी सवाल उठाया कि उसी खसरे में अन्य कब्जाधारियों पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई।
वहीं इस मामले में तहसीलदार शिल्पा भगत ने सफाई देते हुए कहा कि कब्जाधारी को कई बार नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन उसने मकान खाली नहीं किया। संबंधित भूमि शासन द्वारा आरटीओ के लिए धर्मकांटा निर्माण हेतु आवंटित है। उन्होंने स्पष्ट किया कि 24 अप्रैल का आदेश कब्जाधारी के लिए नहीं, बल्कि जमादार को पंचनामा प्रस्तुत करने के लिए था। फिलहाल उच्च न्यायालय के आदेश के बाद कार्रवाई रोक दी गई है।
प्रशासन पर उठे सवाल
इस पूरे घटनाक्रम के बाद मस्तूरी तहसील प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं। क्या प्रशासन ने आदेश की सही व्याख्या की या फिर जल्दबाजी में कार्रवाई कर दी? क्या नियमों का पालन हुआ या शक्ति प्रदर्शन किया गया?
अब देखना होगा कि इस मामले में उच्च न्यायालय और जिला प्रशासन आगे क्या रुख अपनाते हैं, और पीड़ित को न्याय मिल पाता है या नहीं।

Related Posts

पश्चिम बंगाल के विधानसभा  गाजोल मे कमल खिलाने जिला महामंत्री एस कुमार मनहर लगातार कर रहे जनसंपर्क

ब्यूरो रिपोर्ट Hindtimes news24x7 पांच राज्यों मे चल रहे विधानसभा चुनाव पश्चिम बंगाल की विधानसभा सबसे कांटेदार रोचक मुकाबला देखने को मिल रहा है जिसमें छत्तीसगढ़ के बहुत सारे नेता…

मस्तूरी में धड़ल्ले से अवैध बोर खनन, मस्तूरी के जवाबदार अधिकारियों पर उठे रहे सवाल 6 अप्रैल से 30 जून तक रोक के आदेश बेअसर

  विमल कांत की रिपोर्ट मस्तूरी,पचपेड़ी सहित कई ग्राम पंचायतों में रात के अंधेरे में जारी अवैध गतिविधि। Hindtimes news24x7 मस्तूरी । जिले में जल संरक्षण को लेकर कलेक्टर द्वारा…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

मस्तूरी में ‘बुलडोजर कार्रवाई’ पर बवाल: आदेश की अवहेलना या तहसीलदार की मनमानी?

  • By Vimal Kant
  • अप्रैल 23, 2026
  • 1 views
मस्तूरी में ‘बुलडोजर कार्रवाई’ पर बवाल: आदेश की अवहेलना या तहसीलदार की मनमानी?

काम ही पहचान मल्हार नगर पंचायत अध्यक्ष धनेश्वरी केंवट ने 36 हितग्राहियों को बांटे पीएम आवास के भवन अनुज्ञा पत्र

  • By Vimal Kant
  • अप्रैल 22, 2026
  • 5 views
काम ही पहचान मल्हार नगर पंचायत अध्यक्ष धनेश्वरी केंवट ने 36 हितग्राहियों को बांटे पीएम आवास के भवन अनुज्ञा पत्र

मल्हार बिजली विभाग की आंख मिचोली: कल सब स्टेशन मल्हार का घेराव,जनप्रतिनिधि व ग्रामीणों में आक्रोश

  • By Vimal Kant
  • अप्रैल 18, 2026
  • 4 views
मल्हार बिजली विभाग की आंख मिचोली: कल सब स्टेशन मल्हार का घेराव,जनप्रतिनिधि व ग्रामीणों में आक्रोश

सीबीएसई कक्षा 10वीं परिणाम: मल्हार की होनहार बेटी आकांक्षा पाटले ने 90% अंक लाकर बढ़ाया क्षेत्र का मान

  • By Vimal Kant
  • अप्रैल 18, 2026
  • 3 views
सीबीएसई कक्षा 10वीं परिणाम: मल्हार की होनहार बेटी आकांक्षा पाटले ने 90% अंक लाकर बढ़ाया क्षेत्र का मान

पश्चिम बंगाल के विधानसभा  गाजोल मे कमल खिलाने जिला महामंत्री एस कुमार मनहर लगातार कर रहे जनसंपर्क

  • By Vimal Kant
  • अप्रैल 17, 2026
  • 5 views
पश्चिम बंगाल के विधानसभा  गाजोल मे कमल खिलाने जिला महामंत्री एस कुमार मनहर लगातार कर रहे जनसंपर्क

मस्तूरी में धड़ल्ले से अवैध बोर खनन, मस्तूरी के जवाबदार अधिकारियों पर उठे रहे सवाल 6 अप्रैल से 30 जून तक रोक के आदेश बेअसर

  • By Vimal Kant
  • अप्रैल 16, 2026
  • 5 views
मस्तूरी में धड़ल्ले से अवैध बोर खनन, मस्तूरी के जवाबदार अधिकारियों पर उठे रहे सवाल 6 अप्रैल से 30 जून तक रोक के आदेश बेअसर