काम ही पहचान मल्हार नगर पंचायत अध्यक्ष धनेश्वरी केंवट ने 36 हितग्राहियों को बांटे पीएम आवास के भवन अनुज्ञा पत्र

विमल कांत की रिपोर्ट

Hindtimes news 24×7 मल्हार/नगर पंचायत मल्हार में शनिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के तहत बड़ा आयोजन हुआ। नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती धनेश्वरी धनेश्वर केंवट ने “काम ही पहचान” का नारा देते हुए 36 पात्र हितग्राहियों को भवन निर्माण की अनुज्ञा वितरित की। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ वितरण कार्यक्रम में वार्ड क्रमांक 4 की पार्षद गीता मनराखन, वार्ड 6 के पार्षद आशुतोष वर्मा, वार्ड 2 की पार्षद गायत्री देवार व पार्षद प्रतिनिधि प्रमोद, वार्ड 1 के पार्षद जगदीश राय, वार्ड 12 की पार्षद सपना मिथुन यादव, वार्ड 3 के पार्षद मिलू केवट, वार्ड 14 के पार्षद रमेश यादव मौजूद रहे।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी अनुभव सिंह के साथ लेखपाल भानु प्रताप निषाद, बाबू मरावी, पीडब्ल्यूडी बाबू केदार शर्मा, प्रदीप श्रीवास, गजेंद्र निषाद और आकाश वर्मा ने अनुज्ञा वितरण में सहयोग किया।इन हितग्राहियों को मिला पक्के मकान का सपना कार्यक्रम में राजकुमार केवट, राजू केवट,गौतम जांगड़े,ओमकार केवट, कमोद पाटले, विनोद पाटले, सतीश पाटले, विक्रम पाटले, सत्रोहन केवट, सोनी, संजू, कार्तिक केवट, दुर्गा वर्मा, गंगा वर्मा, सूरज बाई, नंद बाई केंवट सहित कुल 36 हितग्राहियों को अनुज्ञा पत्र सौंपे गए इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष धनेश्वरी केंवट ने कहा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों को पक्का घर देना सिर्फ घोषणा नहीं, अब जमीन पर सच्चाई बन चुकी है। यह मकान नहीं, गरीब का सम्मान और परिवार की सुरक्षा है। मल्हार अब बदल रहा है और विकास की यह रफ्तार रुकने वाली नहीं है।”उन्होंने आगे कहा, “हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे। अब नगर पंचायत में जवाब काम से मिलता है। हर गरीब को उसका हक मिलेगा और हर सपना हकीकत बनेगा।

Related Posts

मस्तूरी को मिले नए एसडीओपी, डेरहा राम टंडन ने संभाला चार्ज

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes newsमस्तूरी पुलिस अनुविभाग में प्रशासनिक बदलाव के तहत डेरहा राम टंडन ने नए अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है।…

मल्हार वार्ड-12 में 30.90 लाख से मंगल भवन उन्नयन व CC रोड का भूमिपूजन

विमल कांत की रिपोर्ट Hindtimes news मल्हार।नगर पंचायत मल्हार के वार्ड क्रमांक 12 में गुरुवार को मंगल भवन उन्नयन कार्य और CC रोड सह किचन शेड निर्माण का भूमिपूजन किया…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

You Missed

पूजा-अर्चना के साथ कुटेला धाम में शुरू हुआ भाजपा एससी मोर्चा का 12 साल विश्वास के अभियान

पूजा-अर्चना के साथ कुटेला धाम में शुरू हुआ भाजपा एससी मोर्चा का 12 साल विश्वास के अभियान

साहित्यकार उमेश श्रीवास की दो कृतियों का लोकार्पण,’शब्द शिखर सम्मान’ से नवाजे गए

साहित्यकार उमेश श्रीवास की दो कृतियों का लोकार्पण,’शब्द शिखर सम्मान’ से नवाजे गए

ओखर में फुलेश्वरी साहू निर्विरोध निर्वाचित, गिधपुरी में बबलू पटेल 57 वोट से जीते

ओखर में फुलेश्वरी साहू निर्विरोध निर्वाचित, गिधपुरी में बबलू पटेल 57 वोट से जीते

मस्तूरी को मिले नए एसडीओपी, डेरहा राम टंडन ने संभाला चार्ज

मस्तूरी को मिले नए एसडीओपी, डेरहा राम टंडन ने संभाला चार्ज

सुशासन तिहार से गांव-गांव हो रहा त्वरित समाधान :राजेश सूर्यवंशी